---Advertisement---

OMG इतनी कीमत में आ जाएंगी मारुति की 5 कारें! BMW ने लॉन्च की पावरफुल इंजन के साथ R18 Transcontinental क्रूजर Bike

BMW R18 Transcontinental Bike: जर्मनी की लग्जरी ऑटो कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी नई धांसू क्रूजर बाइक को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसमें 1800cc का इंजन दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2023 6:28 अपराह्न

BMW R18 Transcontinental Bike
Follow Us
---Advertisement---

BMW R18 Transcontinental Bike: दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने इंडियन ऑटो सेक्टर में तहलका मचाने के लिए अपनी नई बाइक को उतार दिया है। जर्मन ऑटो कंपनी बीएमडब्ल्यू ने BMW R18 Transcontinental Bike को काफी जानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। बताया जा रहा है कि ये बाइक क्रूजर सेगमेंट में धमाका मचा देगी। इस बाइक के बाजार में आते ही BMW की क्रूजर सेगमेंट में तीन बाइक हो गई है। जानिए क्या है इस नई बाइक की खूबियां।

BMW R18 Transcontinental Bike का पावरफुल इंजन

BMW R18 Transcontinental Bike में 1800cc का इंजन दिया गया है। साथ ही इस बाइक में एयर कूल्ड तकनीक से लेस 2 सिलेंडर दिए गए हैं। इस बाइक के ड़िजाइन की बात करें तो इसमें विंडशील्ड के साथ विंड डिफ्लेक्टर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें स्टोरेज केस, ब्रॉड पिलियन सीट, लाइट अलॉय कास्ट व्‍हील और हैंडलबार माउंटेड फेयरिंग दिया गया है। इसके अलावा इसमें 10.25 इंच की बड़ी कलरफुल टीएफटी डिस्प्ले दी गई है।

ये भी पढ़ें: OMG! TATA ने अपने प्यारे ग्राहकों पर गिराया महंगाई का बम, इन कारों को खरीदना पड़ सकता है महंगा

BMW R18 Transcontinental Bike के धांसू फीचर्स

BMW ने इस बाइक में 1802cc की इंजन क्षमता दी है। इतनी क्षमता पर ये बाइक 91hp की ताकत और 158nm का टॉर्क पैदा होता है। इसमें 6 स्पीड स्पीड कॉन्‍स्टेंट मैश गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक को रेन, रोल और रॉक ड्राइविंग मोड के साथ पेश किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस बाइक के भारी डिजाइन की वजह से इसमें रिवर्स ब्रेक दिया है।

मॉडलBMW R18 Transcontinental Bike
इंजन1800cc
ताकत91hp
टॉर्क158nm
टॉप स्पीड185km

BMW R18 Transcontinental Bike की कीमत

इस बाइक में 4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इस बाइक का वजन 427 किलोग्राम है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी टॉप स्पीड 185km प्रति घंटा है। कंपनी ने इसे 5 कलर विकल्प के साथ पेश किया है। वहीं, कंपनी ने इस बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 31.5 लाख रुपये निर्धारित की है। इतनी कीमत में तो मारुति की 5 कारें आ सकती है।

ये भी पढ़ें: SP National Executive Meeting: Akhilesh Yadav ने तैयार किया ‘बीजेपी हटाओ प्लान’, बोले- 2024 में हो जाएगा भाजपा का सफाया

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026