---Advertisement---

Passenger Vehicle Sales in India 2024: FADA की रिपोर्ट में Maruti ने मारी जंप, जानें Mahindra-Tata सहित इन बड़ी कंपनियों का हाल

Passenger Vehicle Sales in India 2024: FADA की रिपोर्ट आ गई है। Maruti इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाने में कामयाब हो गई है। चलिए जानते हैं बड़ी कंपनियों का हाल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2024 5:13 अपराह्न

Passenger Vehicle Sales in India 2024
Follow Us
---Advertisement---

Passenger Vehicles in India 2024: राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल रिटेल उद्योग निकाय Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) ने मार्च 2024 तक की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, इस साल यात्री वाहन सेगमेंट ने 3,22,345 गाड़ियां बिकी हैं। पिछले साल के मुकाबले ये 6.17 प्रतिशत कम है। आपको बता दें, मार्च 2023 में ये 343,527 यूनिट थी।

Passenger Vehicle Sales in India 2024 की FADA रिपोर्ट आयी

FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने रिपोर्ट पर बयान देते हुए कहा कि, “पीवी सेगमेंट के लिए, FY24 एक मील का पत्थर वर्ष था, जिसने 8.45 प्रतिशत साल-दर-साल बढ़ोतरी हासिल की, और अब तक का उच्चतम स्तर हासिल किया। वाहनों की बेहतर उपलब्धता, एक आकर्षक मॉडल मिश्रण और नए मॉडलों के लॉन्च जैसे कारकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सप्लाई डायनैमिक्स में बढ़ोतरी, मार्केटिंग की रणनीतिक कोशिश, गुणवत्ता वाले रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार, और अब 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रखने वाले एसयूवी सेगमेंट की मजबूत मांग ने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

Maruti ने मारी बाजी

इस साल सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने की लिस्ट में मारुति है। वित्त वर्ष में मारुति ने 1,605,264 यूनिट बेची हैं। कंपनी की सेल में उछाल तो देखा गया है। लेकिन कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी कम हुई है। साल 2023 में मारुति की हिस्सेदारी 40.94% थी। लेकिन इस बार ये 40.66% पर पहुंच गई है।

Hyundai और टाटा जैसी बड़ी कंपनियों की स्थिति में सुधार आया है। Hyundai ने वित्त वर्ष में 561,371 यूनिट्स बेचीं है। वहीं, Tata ने 538,264 यूनिट्स बेची हैं।टाटा मोटर्स अपनी बाजार हिस्सेदारी में सुधार करने में कामयाब रही है। हुंडई मोटर इंडिया और टाटा का अंतर थोड़ा कम हुआ है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बात करें तो महिन्द्रा ने वित्त वर्ष में 424,570 यूनिट बेची हैं। साल 2023 में ये सेल का आंकड़ा 326,213 यूनिट थी। मार्केट में 8.96% से बढ़कर 10.75% तक की हिस्सेदारी हो गयी है।

KIA को लगा झटका

वहीं, सबसे ज्यादा झटका किआ मोटर्स को लगा है। कोरिया की कंपनी किआ की सेल में गिरावट हुई है। इस वित्त वर्ष किआ की 225,539 यूनिट बिकी है। पिछले साल ये 235,435 यूनिट थीं। किआ की मार्केट में हिस्सेदारी 6.47% से घटकर 5.71% तक हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026