---Advertisement---

वाहन चालक हो जाएं सावधान, PUC Certificate पर फूटने वाला है महंगाई का बम

PUC certificate दिल्ली में अब PUC प्रमाणपत्र के लिए अब वाहन चालकों को ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। जानें क्यों हो रही इस मामले पर चर्चा

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 23, 2023 2:27 अपराह्न

PUC certificate
Follow Us
---Advertisement---

PUC Certificate : देश की राजधान दिल्ली में रहने वाले वाहन चालकों पर महंगाई का बम फूट सकता है। दिल्ली में पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।PUC Certificate व्हीकल का पॉल्यूशन लेवल नियंत्रण में है या नहीं इसे चेक करने के लिए दिया जाता है। इसीलिए पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना सभी चालकों के लिए बेहद जरुरी है। जो लोग इन्हें नही रखते हैं उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन अब इसी PUC Certificate को बनवाने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

PUC Certificate की बढ़ सकती हैं दरें

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए संकेत दिए है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, साल 2011 से इनकी दरें नहीं बढ़ी हैं। दिल्ली में अब इसे 80% की वृद्धि करने की उम्मीद की जा रही है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के द्वारा कहा गया है कि, उन्हें इसका प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। लेकिन अभ तक दिल्ली सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

वाहन चालकों पर लग रहा भारी जुर्माना

PUC प्रमाणपत्र की वैधता 1 साल की होती है। जिसके बाद उन्हें ये दोबारा बनवाना पड़ता है। अगर चेकिंग के दौरान आपके पास से ये प्रमाणपत्र नहीं मिलता है तो आपको 10 हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसलिए जिन लोगों के PUC प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो गई है वो लोग उसे जल्द से जल्द अपेडट करा सकते हैं। आपको बता दें, दिल्ली में लंबे समय से बिना PUC प्रमाणपत्र के वाहन चला रहे लोगों पर जुर्माना लगा है।

नवंबर महीने के इस ट्विट से आप अंदाजा लगा सकते हैं। इन चालानों से पता चलता है कि, दिल्ली में कई सारे लोग बिना प्रमाणपत्र के ही वाहन चाल रहा है। इनमें सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालक हैं। आंकड़ों की मानें तो दिल्ली में सिर्फ 97 लाख लोगों का PUC सर्टिफिकेट में रजिस्ट्रेशन हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026