---Advertisement---

Range Rover Electric की पहली झलक पर फिदा हो जाएंगे आप! दमदार बैटरी पैक के साथ मिल सकती है 613KM की रेंज

Range Rover Electric: रेंज रोवर ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। आप भी देखिए क्या है इसके फीचर्स

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 13, 2023 6:52 अपराह्न

Range Rover Electric
Follow Us
---Advertisement---

Range Rover Electric: दुनियाभर में मशहूर कार निर्माता कंपनी रेंज रोवर ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक (Range Rover Electric) कार के प्रोटोटाइप मॉडल की एक झलक दिखाई है। रेंज रोवर ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस कार में काफी एडवांस फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर खूबियां दी जा सकती है। कंपनी के टीजर से पता चलता है कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इसका डिजाइन लगभग आईसीई इंजन वाली कार की तरह ही है।

Range Rover Electric का डिजाइन

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में अलॉय व्हील्स के साथ कार के रियर में ईवी बैजिंग दी गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें V8 रेंज रोवर वाली क्षमता दी जाएगी। साथ ही बताया जा रहा है कि इसमें यूनिक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया जाएगा।

Range Rover Electric के अनुमानित फीचर्स

रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में 850mm की वाटर वेडिंग क्षमता दी जाएगी। साथ ही ओवर दी एयर सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेगा। कार में मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 इंच की डिजिटल डिस्प्ले मिल सकती है। अपकमिंग कार में 5 और 7 सीटों का विकल्प मिलेगा। इस लग्जरी कार में 6 एयरबैग्स और पार्किंग असिस्ट फीचर दिया जाएगा।

Range Rover Electric की संभावित रेंज

कई खबरों में बताया जा रहा है कि इस कार में 107.8kwh की बैटरी दी जाएगी। ये सिंगल चार्ज पर 613KM की रेंज देगी। इसमें 360ps की ताकत और 568nm का टॉर्क जेनरेट करेगी। ये कार साल 2024 के मिड तक लॉन्च हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला BMW iX और Audi Q8 e-Tron से हो सकता है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक डिटेल नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026