---Advertisement---

Renault Cars: नए साल से पहले रेनॉ की इन गाड़ियों पर मिल सकता है अच्छा डिस्काउंट, ABS के साथ मिलते हैं कई सेफ्टी फीचर्स

Renault Cars: रेनॉ कार कंपनी अपनी धांसू कारों पर अच्छी छूट दे रही है। इसमें कई शानदार कारों के नाम शामिल हैं। देखें क्या है डिस्काउंट ऑफर की जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 5, 2023 4:55 अपराह्न

Renault Cars
Follow Us
---Advertisement---

Renault Cars: भारतीय कार बाजार में रेनॉ वाहन कंपनी की कई गाड़ियां अपनी खूबियों के दम पर धूम मचाती हैं। अगर आप नए साल से पहले अपने लिए एक शानदार कार लेनी की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर से एक बेहतर जानकारी मिल सकती है। रेनॉ कंपनी अपनी मशहूर गाड़ियों को नए साल से पहले अच्छी छूट के साथ बेच रही है। इसमें Renault Kwid, Triber और Kiger कारों के नाम शामिल है। जानिए क्या है डिस्काउंट की पूरी जानकारी।

Renault Kwid पर डिस्काउंट ऑफर

Renault Kwid कार पर 62 हजार रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। इसमें 20 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार का लॉएल्टी बोनस और 12 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 469500 रुपये दिल्ली है। रेनॉ की इस कार में 4 एयरबैग्स, एबीएस के साथ EBD, स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।

Renault Triber पर डिस्काउंट ऑफर

रेनॉ ट्राइबर कार पर भी आपको पर 62 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इसमें 20 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार का लॉएल्टी बोनस और 12 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 633500 रुपये दिल्ली है। रेनॉ ट्राइबर कार में हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, TPMS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।

Renault Kiger पर डिस्काउंट ऑफर

रेनॉ कंपनी की काइगर कार पर 77 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार का लॉएल्टी बोनस और 12 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 649990 रुपये दिल्ली है। रेनॉ की इस कार में 4 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और डैशबोर्ड कैमरा और दमदार इंजन मिलता है।

इसका रखें खास ध्यान

इस बात का ध्यान रखें कि ये डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग शहरों में अलग हो सकता है। रेनॉ की इन कारों पर डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए अपने शहर में रेनॉ कार डीलर से संपर्क करें। रेनॉ की कारों पर स्टॉक के आधार पर भी छूट में बदलाव संभव है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026