---Advertisement---

Renault Duster 2026 : 700 लीटर का बूट स्पेस और सबसे शक्तिशाली टर्बो इंजन, जानें कैसे पेट्रोल डलवाने पर देती है इलेक्ट्रिक कार का मजा ?

Renault Duster 2026 : नई रेनोल्ट डस्टर कई सारे शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें पावरफुल इंजन के साथ स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। जो राइडर को नेकस्ट लेवल का अनुभव करा सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 9, 2026 5:05 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026 : रेनॉल्ट डस्टर को नए अवतार में 26 जनवरी 2026 को पेश किया गया है। लेकिन 17 मार्च को इसकी आधिकारिक लॉन्चिग हो रही है। इस गाड़ी में सिर्फ पावरफुल इंजन नहीं दिया गया है। इसके साथ ही 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिल रहा है। ये एक पावरफुल हाईब्रिड इंजन से लेस है। जो कि, 80 फीसदी तक प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलता है।

Renault Duster 2026 की ऑन रोड कीमत क्या हो सकती है?

रेनॉल्ट डस्टर 2026 अभी तक लॉन्च नहीं हुई है। इसीलिए इसकी कीमतों को रिवील नहीं क्या गया है। 17 मार्च को आधिकारिक पेश होने के बाद इसकी असली ऑन रोड कीमत का पता चलेगा। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 16.50 लाख से लेकर 24 लाख तक की कीमत में उतार सकती है। विभिन्न राज्यों और शहरों में ये भिन्न हो सकती है।

नई रेनॉल्ट डस्टर  के इंजन, माइलेज और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस

नई रेनॉल्ट डस्टर में तीन इंजन दिए गए हैं। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 kWh बैटरी पैक दिया है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेंगे। वहीं, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT के साथ आता है। इसके साथ ही 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल रहा है। ये 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका हाईब्रिड वेरियंट पूरी तरह से कार को इलेक्ट्रिक मोड पर चला सकता है। ये 25 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है। वहीं, इसके टर्बो वेरियंट इंजन 18 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है। ये गाड़ी 165 किमी/घंटा तक दौड़ सकती है। राइडर की जरुरत को देखते हुअ इसमें Eco, Comfort और Perso जैसे तीन मोड दिए गए हैं।

बड़ा बूट स्पेस 

रेनॉल्ट डस्टर में सामान रखने के लिए 700 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है। ज्यादा सामान रखकर ले जाने में ये अहम भूनिका निभाता है। खबरों की मानें तो अगर इसकी पिछली सीटों को मोड़ दिया जाए तो ये 1789 लीटर तक का स्पेस दे सकती है।

कितनी सेफ है नई डस्टर?

रेनॉल्ट डस्टर में लेवल 2 ADAS मिलता है। वहीं, 6 एयरबैग के साथ आती है। इसमें 360 डिग्री का कैमरा दिया गया है।  सभी पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। ये गाड़ी 5 स्टार की रेटिंग से लैस है।

रेनॉल्ट डस्टर 2026 के स्मार्ट फीचर्स

रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी में हाई टेक स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। 10.1 इंच की गूगल बिल्ट इन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें पहले से ही गूगल से जुड़े कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं। इसीलिए फोन को कनेक्ट करने की जरुरत ही नहीं पड़ती है। इसमें रिमोट एसी का भी फीचर मिलता है। इस फोन से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, फाइंड माई कार के फीचर से गाड़ी की लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now