---Advertisement---

Renault Duster 2026: ADAS लेवल 2 और पावरफुल हाइब्रिड और टर्बो इंजन , जानें क्यों एडवेंचर का दूसरा नाम है डस्टर?

Renault Duster 2026: रेनॉल्ट की डस्टर को नए अदाज में पेश किया गया है। इसके फीचर्स और सेफ्टी लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो इसकी खूबियों को जरुर जान लें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 13, 2026 4:56 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026: रेनोल्ट डस्टर कार 26 जनवरी को नए अवतार में लॉन्च कर दी गई है। इस बार ये पावरफुल इंजन और दमदार ऑफरोडिंग फीचर्स के साथ लौटी है। इसमें इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ  के साथ तमाम सारे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप पहाड़ों की सैर करने का शौक रखते हैं तो यकीन मानिए ये आपकी राइड को सुरक्षा के साथ  एडवेंचर से भरा बना देगी।

Renault Duster 2026 की लीक कीमत

Renault Duster 2026 की आधिकारिक कीमत का खुलासा मार्च तक होगा। लेकिन इसे 21 हजार की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस कार को 11 लाख से लेकर 24 लाख की ऑन रोड कीमत पर उतारा जा सकता है।

रेनोल्ट डस्टर 26 में क्या है नया?

नई डस्टर गाड़ी में कंपनी ने कुछ यूनिक और हटकर फीचर्स जोड़े हैं। जिसकी वजह से ये पहले से ज्यादा स्मार्ट और खास हो गई है। इसमें YouClip एक्सेसरी सिस्टम दिया गया है। अभी तक किसी भी SUV में ये नहीं मिलता है। इससे अपनी इच्छा के अनुसार चीजों को बदल सकते हैं।कंपनी ने 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस समान रखने के लिए दिया है। नई डस्टर को ‘Starkle’ इको-फ्रेंडली मटेरियल से बनाया गया जिसके कारण इस पर किसी भी तरह की खरोंच और डेंट नहीं पड़ता है। पहली बार डस्टर में इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ  जोड़ा गया है।

कितना पावरफुल है नई डस्टर का इंजन?

रेनोल्ट डस्टर  के इंजन की बात करें तो इसमें 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये 163 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.8 लीचर का स्ट्रोंग हाईब्रिड इंजन दिया गया है। इसमें मौजूद 1.4 kWh की बैटरी से गाड़ी को इलेक्ट्रिक मोड पर चलाया जा सकता है।ये ऑफ रोडिंग कार 26 किमी तक का माइलेज दे सकती है। वहीं, 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

सेफ्टी की किंग है डस्टर

नई डस्टर पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें लेवल 2 का ADAS दिया गया है। इसके साथ ही 360-डिग्री 3D कैमरा, 6 एयरबैग मिलता हैं। ये गाड़ी चलता फिरता सुरक्षा कवच देती है। इसके सभी ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। ये गाड़ी को फिसलने से बचाते हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

अगस्त 15, 2026

Hero Xtreme 125R

अगस्त 13, 2026

Hyundai Exter Knight Edition

अगस्त 12, 2026