---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx Hybrid में क्या मिलेगा सबसे हटकर? माइलेज बढ़ाएगा Tataऔर Mahindra की टेंशन!

Maruti Suzuki Fronx Hybrid : मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का स्ट्रोंग हाईब्रिड इंजन वेरियंट कंपनी बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है। इसके लीक फीचर्स चर्चा में हैं। फ्रोंक्स में कंपनी कई बड़े बदलाव करने जा रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 11, 2026 6:36 अपराह्न

Maruti Suzuki Fronx Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Fronx Hybrid : छोटी और क्यूट सी दिखने वाली फ्रोंक्स अब बदलने वाली है। मारुति सुजुकी इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ लाने की तैयारी कर रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से लैस ये गाड़ी साल 2026 में ही लॉन्च हो जाएगी। फ्रोंक्स एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कार है। जिसका कूपे-स्टाइल लुक लोगों को खूब प्रभावित करता है। इसीलिए इस गाड़ी को प्रीमियम 5 सीटर कार माना जाता है। फ्रोंक्स हर महीने 14 से 15000 के आस-पास यूनिट को बेच देती है। फिलहाल अभी ये पेट्रोल और सीएनजी में उपलब्ध है। लेकिन अब कंपनी इसे हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट्स में लाने की तैयारी कर रही है।

Maruti Suzuki Fronx Hybrid  के इंजन में क्या मिल सकता है नया?

मारुति सुजुकी इस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दे सकती है। इसमें 1.5 kWh या फिर 2 kWh की बैटरी मिल सकती है। इलेक्ट्रिक मोटर से बिजली तैयार होगी और इंजन को पावर देगी। जिससे कम फ्यूल लगेगा और गाड़ी ईवी की तरह काम करेगी। इस इंजन की खासियत ये होगी कि, इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए कोई चार्जर नहीं लगेगा । ये अपने आप चार्ज होगी। नई फ्रोंक्स इंजन 40 kmpl का माइलेज दे सकती है। ये इंजन 80-82 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। ये कार 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स स्ट्रोंग हाईब्रिड की सुरक्षा और लुक में बदलाव

मारुति  फ्रोंक्स स्ट्रोंग हाईब्रिड वेरियंट में कंपनी लेवल 2 ADAS दे सकती है। इसके इंटीरियर में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और हेड-अप डिस्प्ले के साथ वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती हैं। कंपनी इसके लुक में बदलाव करते हुए इसमें नया नई ग्रिल और बंपर जोड़ सकती है। इसके फ्रंट में हाइब्रिड बैजिंग हो सकती है। वहीं, नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि, कंपनी इसमें इलेक्ट्रिक सनरुफ जोड़ सकती है। जिसकी वजह से ये पूरी तरह से बदल जाएगी।

Fronx Hybrid की अनुमानित कीमत और टाटा महिन्द्रा से मुकाबला

Maruti Suzuki Fronx Hybrid कार की कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कंपनी ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है। इस 5 सीटर कार को कंपनी 12 से 14 लाख की ऑन रोड कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसीलिए कहा जा रहा है कि, इसके लॉन्च होते ही टाटा  और महिन्द्रा की गाड़ियों को ये माइलेज से लेकर परफॉर्मेंस और सेफ्टी में टक्कर देगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hero Xtreme 125R

मार्च 7, 2026

TVS iQube Electric Scooter

मार्च 7, 2026

Upcoming Electric Car in 2026

मार्च 7, 2026

Mahindra BE.07

मार्च 7, 2026

Maruti Brezza

मार्च 6, 2026

Punch EV Facelift

मार्च 6, 2026