---Advertisement---

Kushinagar Viral Video: थार लवर ने सवारी से भरे ओटो को घसीटा, यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लगाई अजीब गुहार

Kushinagar Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक थार चालक सवारी से भरा ओटो घसीट रहा है। इस वीडियो को देख यूजर्स कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा से गुहार लगा रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 11, 2026 2:29 अपराह्न

Kushinagar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kushinagar Viral Video: महिन्द्रा की सबसे भौकाली और बिकने वाली गाड़ियों में थार का नाम टॉप पर आता है। ये ऑफ रोडिंग कार  सब सड़कों पर निकलती है तो कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देती है। जिसके कारण लोगों को कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा से गुहार लगाने ही पड़ जाती है। आए दिन थार चलाकों की गुंडागर्दी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आया है। यहां पर काले रंग की महिन्द्रा थार चला रहे चालक ने  बीच सड़क पर सवारियों से भरे ओटो को घसीट दिया। चालक के पागलपन को देख एक मां ने छोटे बच्चे की भागकर जान बचाई। इस घटना के बाद लोग आनंद महिन्द्रा से गुहार लगा रहे हैं।

कुशीनगर में थार चालक का तांडव 

कुशीनगर वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,” यूपी | कुशीनगर जिले में ब्लैक थार ने एक ऑटो को घसीटा, गोद में बच्चा लेकर ऑटो से कूदी महिला ने किसी तरह जान बचाई !!अब हर जिले में थार प्रेमियों की काउंसिलिंग की जरूरत प्रतीत हो रही है।”

अमर उजाला में छपी खबर से अनुसार ये मामला गोला बाजार के आस-पास इलाके का है। मामले की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “गोला बाजार से होते हुए पुराने फाजिलनगर रोड पर दो सिपाही बाइक से थार का पीछा कर रहे थे। सिपाहियों ने शीशे पर हाथ मारकर वाहन रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने पुलिस की परवाह किए बिना वाहन की गति बढ़ा दी। भागते हुए थार ने सामने से आ रहे एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पीछे की ओर घिसट गया।” इस दौरान  महिला ने भागते हुए बच्चे और अपनी जान को बचाया।

Kushinagar Viral Video देख यूजर्स को आयी कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्रा की याद

थार चालक के द्वारा की गई इस गुंडागर्दी को देख यूजर्स को गुस्सा आ रहा है। वो कंपनी से इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं  थार चालकों की मानसिक स्थिति को भी चेक करने के लिए बोल रहे हैं।

Kushinagar Viral Video
Picture Credit: X

एक यूजर ने तो कंपनी के मालिक आनंद महिन्द्र को थार का कारनामा टैग करते हुए लिखा,  “जितने भी थार खरीददार हैं, सबको बुला के अखिल भारतीय थार प्रेमी युवा सम्मेलन आयोजित करवाइए, जिसमें नैतिकता, गरीब मार से उजड़ते परिवार, समाज मे उनकी भूमिका जैसे विषयों पे कम से कम तीन दिवसीय कार्यक्रम हो और ऐसे लोगों मे सद्बुद्धि डालने का प्रयास किया जाए। ”  आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से थार चालकों के द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण लोग थार को ट्रोल करते रहते हैं।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uric Acid

मार्च 16, 2026

Hyundai Verna 2026

मार्च 15, 2026

Vada Pav Girl

मार्च 15, 2026

Viral Video

मार्च 15, 2026

Honey Singh

मार्च 15, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 15, 2026