---Advertisement---

Renault Duster: आकर्षक डिजाइन, एबियंट लाइटिंग समेत लुभाएंगे कई प्रीमियम फीचर्स; पावरफुल इंजन के साथ जनवरी 2026 में लेगी ग्रैंड एंट्री

Renault Duster: अपकमिंग रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी में बदला हुआ एक्सटीरियर और इंटीरियर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें जानदार क्षमता के साथ धांसू इंजन आने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 19, 2025 12:55 अपराह्न

Renault Duster
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster: इंडियन कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। ऐसे में कई कार कंपनियां अपनी लोकप्रिय गाड़ियों के नए वर्जन को लाने की तैयारी कर रही हैं। इसमें रेनॉल्ट डस्टर का अपडेटेड मॉडल भी शामिल है। कार कंपनी ने बताया है कि रेनॉल्ट डस्टर का नया मॉडल जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसकी कई खूबियां और इंजन डिटेल सामने आ रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग एसयूवी में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कब दस्तक देगी Renault Duster

वाहन कंपनी रेनॉल्ट के मुताबिक, नई डस्टर एसयूवी को 26 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कार मेकर ने इसे आइकन गाड़ी करार दिया है। ऐसे में इस पॉपुलर एसयूवी का जल्द ही लोगों को दीदार होगा।

रेनॉल्ट डस्टर की अनुमानित कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नई रेनॉल्ट डस्टर का संभावित प्राइस 12 से 20 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की आशंका है। हालांकि, कई अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि इसका शुरुआती दाम 10 लाख रुपये से कम रह सकता है। मगर अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

ऑट्रैक्टिव डिजाइन, दमदार खूबियां आते ही मचाएंगी तहलका

अगर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने का विचार कर रहे हैं, तो जनवरी 2026 तक का इंतजार करिए। नई रेनॉल्ट डस्टर गाड़ी काफी आकर्षक लुक के साथ एंट्री मार सकती है। इसके एक्सटीरियर में नए शेप के एलईडी डीआरएलएस, एलईडी टेललैंप, एलईडी फॉग लैंप, 18 इंच के अलॉय व्हील्स और रुफ रेल्स भी देखने को मिल सकती हैं। अपकमिंग कार में फ्रंट एंड रियर बंपर भी नए लुक के साथ आ सकता है।

वहीं, एसयूवी के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें ज्यादा स्पेस के साथ केबिन और बूट स्पेस आ सकता है। गाड़ी में स्मार्टफोन कनेक्टिड फीचर्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, रियर एसी वेंट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, एबियंट लाइटिंग समेत कई प्रीमियम खूबियां भी देखने को मिल सकती हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी और एडीएएस सुइट मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

स्पेक्सनई रेनॉल्ट डस्टर की लीक डिटेल्स
इंजन 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल
पाव170bhp
टॉर्क220Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज16kmpl

कितना ताकतवर होगा अपकमिंग एसयूवी का इंजन

रिपोर्ट्स की मानें, तो नई रेनॉल्ट डस्टर एसयूवी में पावरफुल पावरट्रेन देखने को मिल सकता है। कार कंपनी इसमें 2 इंजन विकल्प शामिल कर सकती है, जिसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड मिलने का अनुमान है। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 170bhp की ताकत और 220Nm का टॉर्क पैदा कर सकती है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन आने की संभावना है। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी के लिए 26 जनवरी 2026 तक का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026