DNP India Hindi

Royal Enfield Electric Bike: आ गया बड़ा अपडेट, यूथ को लुभाने वाला डिजाइन और कई सारे एडवांस फीचर्स आते ही उड़ाएंगे गर्दा; लीक हुई धांसू रेंज

Royal Enfield Electric Bike

Photo Credit: Google

Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में धमाका करने की तैयारी शुरू कर दी है। जी हां, आपने सही पढ़ा, फ्यूल सेगमेंट में अपनी ताकत और परफॉर्मेंस का लोहा मनवाने के बाद अब ऑटो कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पर तेजी से काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक का नाम ‘फ्लाइंग फ्ली सी6’ बताया जा रहा है। यह मोटरसाइकिल सिटी राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इसमें आकर्षक डिजाइन, हाईटेक खूबियां समेत धाकड़ रेंज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Royal Enfield Electric Bike का आट्रैक्टिव डिजाइन और फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन विश्व युद्ध-2 की फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है। ऐसे में कंपनी इसमें कुछ हद तक हेरिटेज टच को शामिल कर सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें सर्कुलर हेडलैंप, गर्डर फ्रंट फोर्क्स, मिनिमल बॉडी पैनलिंग, बड़े अलॉय व्हील्स, एक्सपोज्ड फ्रेम स्ट्रक्चर समेत कई लुभावने एलिमेंट्स को शामिल किया जा सकता है।

वहीं, दावा किया गया है कि इसमें एक से बढ़कर एक उम्दा खूबियों को जोड़ने की योजना है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, कीलेस इग्निशन सिस्टम, टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ, स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ कई अन्य टेक को शामिल किया जा सकता है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स प्रदान कर सकती है। इसमें डबल एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, टेंपर अलर्ट, क्रैश अलर्ट और रिमोट लॉक और अनलॉक के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा देखने को मिल सकती है।

रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में मिल सकती है तगड़ी रेंज

उधर, रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में 4 से 5kWh की बैटरी मिलने की संभावना है। यह सिंगल चार्ज पर 150 से 200KM की रेंज प्रदान कर सकती है। बैटरी की सुरक्षा के लिए कंपनी बैटरी को एडवांस सेफ्टी तकनीक से लैस कर सकती है। जैसे- थर्मल मॉनिटरिंग और आईपी 67 की रेटिंग मिलने की संभावना है। दो पहिया कंपनी इसमें डीसी फास्ट चार्जर को भी शामिल कर सकती है। इससे ग्राहकों को जल्दी इलेक्ट्रिक बाइक की सुविधा भी मिलने की आशंका है।

लॉन्च और कीमत की डिटेल हुई लीक

कुछ ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को अप्रैल 2026 के आसपास भारतीय बाजार में उतारने की योजना है। इसका संभावित प्राइस 2 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक रॉयल एनफील्ड ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Exit mobile version