---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 450: लो मेंटेनेंस पर हाई परफॉर्मेंस चाहिए तो खरीदें रॉयल एनफिल्ड की ये बाइक, पहाड़ों का मजा होगा दुगना

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल अनफिल्ड हिमालयन 450 बाइक ऑफ रोडिंग के लिए जानी जाती है। इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसका पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस राइडर्स का ध्यान खींचती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 3, 2026 3:53 अपराह्न

Royal Enfield Himalayan 450
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 450: अगर आप ऑफ रोडिंग के शौकीन हैं और कोई पावरफुल मजबूत बाइक खरीदना चाहते हैं तो इस मोटर साइकिल पर नजर डाल सकते हैं। रॉयल एनफिल्ड हिमालयन 450 भारत में साल 2023 में लॉन्च की गई थी। ये पहाड़ों पर लॉन्ग राइड पर जाने वालों के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। इसका कारण बड़ा फ्यूल टैंक ही नहीं बल्कि स्मार्ट फीचर्स के साथ इंजन को माना जाता है।

Royal Enfield Himalayan 450 की ऑन रोड कीमत

रॉयल एनफिल्ड हिमालयन 450 की ऑन रोड कीमत 3 लाख 58 हजार से लेकर 3 लाख 93 हजार के आस-पास है। ये वेरियंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

कम मेंटेनेंस पर हाई परफॉर्मेंस

रॉयल अनफिल्ड हिमालयन 450 एक एडवेंचर बाइक  है। जो कम मेंटेनेंस पर हाई परफॉर्मेंस देती है। कंपनी 4 लेवर सर्विस फ्री में करती है। अगर राइडर 30 हजार किलोमीटर के आस-पास इसे चला रहा है तो उसको मेंटेनेंस चार्ज 11000 के आस-पास देना पड़ सकता है। इसकी बॉडी मजबूत होती है। जिसके कारण टूटे-फूटे रास्तों और पहाड़ों का आनंद लेने वालों के लिए ये मोटर साइकिल किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी सर्विस देश के किसी भी हिस्से में कराई जा सकती है।

रॉयल अनफिल्ड हिमालयन 450 मोटर साइकिल का इंजन, माइलेज और अन्य स्पेसिफिकेशन

Royal Enfield Himalayan 450स्पेसिफिकेशन
फ्यूल टैंक17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
इंजनरॉयल एनफिल्ड हिमालयन 450 में कंपनी ने 452 CC का इंजन दिया हुआ है। ये सिंगल-सिलेंडर, DOHC और 4-वाल्व के साथ आता है।
पावर40.02 PS @ 8000 rpm की पावर को जनरेट करता है।
टॉर्क40 Nm @ 5500 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है।
माइलेज30kmpl का माइलेज दे सकती है।
फ्यूल टैंक17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। 230 mm का बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
टॉप स्पीड165 kmph की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।
 टायर21 इंच के बड़े टायर मिलते हैं।
स्मार्ट फीचर्स4-इंच का गोल फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है। जिससे गूगल मैप के साथ म्यूजिक, कॉल, मैसेज को कंट्रोल किया जा सकता है।स्विचेबल ABS के साथ मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
 ब्रेकडिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल चैनल ABS दिया गया है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026

Renault Kwid Facelift 2026

जुलाई 6, 2026