Royal Enfield Himalayan 750: प्रीमियम डिजाइन के साथ तहलका मचाएगी एडवेंचर बाइक, पावरफुल इंजन हाईवे राइडिंग में देगा धांसू एक्सपीरियंस

Royal Enfield Himalayan 750: रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 मोटरसाइकिल का डिजाइन आते ही हर किसी का मन मोह सकता है। इसमें स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ ढेर सारे हाईटेक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Royal Enfield Himalayan 750

Photo Credit: Google

Royal Enfield Himalayan 750: लोकप्रिय बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड अगले कुछ सालों में कई ताकतवर मोटरसाइकिलों को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। दो पहिया वाहन कंपनी इसके लिए बड़ी तैयारी कर रही है। इसी बीच ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 बाइक को जल्द ही मार्केट में उतारने की उम्मीद है। यह तो आप जानते ही होंगे कि रॉयल एनफील्ड अपने क्लासिक लुक और पावर के लिए दुनियाभर में फेमस है। ऐसे में बाइक राइडर्स को उम्मीद है कि आगामी बाइक में भी स्टाइल और पावर की अच्छी जुगलबंदी देखने को मिल सकती है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 में मिलेगा लुभावना डिजाइन और फीचर्स

कई हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 मोटरसाइकिल कंपनी की सबसे बड़ी और शक्तिशाली हिमालयन बाइक होगी। यही वजह है कि इंटरनेट पर इसकी अलग-अलग खूबियां और डिजाइन काफी धमाल मचा रहे हैं। टू व्हीलर निर्माता इसे एडवेंचर रेडी डिजाइन के साथ उतार सकती है। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक, आकर्षक ग्राफिक्स, स्टाइलिश शेप के एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप और 19 इंच के अलॉय व्हील्स शामिल करने की योजना है।

वहीं, इसमें टेक लोडेड फीचर्स आने का अनुमान है। कंपनी इसमें टीएफटी डिजिटल डिस्प्ले, नेविगेशन सपोर्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी की सुविधा जोड़ सकती है। कंपनी इसमें एडजेस्टेबल सस्पेंशन, ट्यूबलैस स्पोक व्हील मिलने की उम्मीद है। इससे लंबी दूरी की राइडिंग में काफी सुविधा मिलने की संभावना है। साथ ही सुरक्षा के लिए भी कई फीचर्स शामिल करने की योजना है। इसमें दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल समेत इस बाइक में पहली बार कई एडवांस टेक स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 बाइक को खास बनाएगा दमदार इंजन

आगामी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 बाइक के इंजन की बात करें, तो इसमें 750cc का इंजन दिया जा सकता है। इसमें ट्विन सिलेंडर तकनीक आ सकती है। इसका इंजन 55ps की पावर और 65Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ कई एडवांस तकनीक को शामिल करने की योजना है। साथ ही बताया जा रहा है कि यह बाइक हिमालयन 450 के मुकाबले काफी अधिक ताकतवर साबित हो सकती है। इससे राइडर्स को एक अलग ही तूफान देखने को मिल सकता है।

क्या है लॉन्च और प्राइस डिटेल?

टू व्हीलर कंपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 बाइक को अक्तूबर 2026 तक भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसका दाम 4 से 5 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। मगर अभी तक बाइक निर्माता ने इस बाबत कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Exit mobile version