---Advertisement---

Royal Enfield Meteor 350: अब इस कलर में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड की ये धाकड़ इंजन से लैस बाइक, देखें क्या है इसमें खास

Royal Enfield Meteor 350: रॉयल एनफील्ड की इस बाइक को Aurora कलर के साथ पेश किया गया है। इसमें इंजन और ट्रांसमिशन के तौर पर कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां इसी के बारे में बता रहे हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 11, 2023 5:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Meteor 350: मार्केट में पहले से अपना रुतबा रखने वाली रॉयल एनफील्ड ने अब Meteor 350 को एक नए कलर वेरिएंट में पेश किया है। इसे हाल ही में Aurora कलर के साथ लाया गया है। इसकी कीमतें 2.20 लाख रुपये एक्सशोरूम निर्धारित की गई हैं। इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसमें क्या कुछ बदला गया है। इसी के बारे में हम यहां आपको बताने वाले हैं।

क्या है Royal Enfield Meteor 350 में खास

रॉयल एनफील्ड की तरफ से इस बाइक को तकनीकी रूप से बिलकुल भी नहीं बदला गया है। हालांकि कुछ फीचर्स को जरूर इसमें जोड़ दिया गया है। ट्विन डाउनट्यूब पर तैयार की गई Meteor 350 में फीचर्स के तौर पर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और विंडस्क्रीन प्रदान किए गए हैं। इसमें डीआरएल्स के साथ रेट्रा स्टाइल के साथ आने वाले सर्कुलर हेडलैंप देखने को मिलते हैं। इसके अलावा रियर में एलईडी टेललैंप और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और एंटी ब्रेकिंग सिस्टम प्रदान किया गया है और दोनों ओर पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाते हैं।

बाइक का इंजन और पावरट्रेन

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन प्रदान किया गया है। यही इंजन Meteor 350 के मौजूदा सभी वेरिएंट में देखने को मिलता है। इसकी क्षमता 20.1 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 27 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करने की है। इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स Royal Enfield Meteor 350
इंजन349 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन
अधिकतम शक्ति6100 rpm पर 20.2 bhp की शक्ति
टॉर्क4000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क मिलता है।
माइलेज32.6 kmpl (ARAI)
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
ब्रेकिंग सिस्टमडुअल चैनल एबीएस

Yezdi Roadster से मुकाबला

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक को Yezdi Roadster के प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जा सकता है। येजडी रोडस्टर बाइक में 334 सीसी की क्षमता वाला इंजन मिलता है। जो 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। बाइक में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी दावा करती है कि इसका माइलेज 28 kmpl है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026

Leave a Comment