---Advertisement---

Bajaj Dominar 400 का खेल बिगाड़ने Royal Enfield लाएगी पावरफुल क्रूजर बाइक! रेट्रो लुक के साथ मिल सकती हैं धांसू खूबियां

Royal Enfield: देश की जानी-मानी मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी दमदार औऱ स्टाइलिश बाइक्स के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में अगर आप रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) बाइक्स के दीवानें हैं तो आपको ये जानकारी बेहद ही खुश कर देगी। बताया जा रहा है कि हाई सीसी इंजन सेगमेंट में बजाज की बाइक को टक्कर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 1, 2023 1:14 अपराह्न

Royal Enfield
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield: देश की जानी-मानी मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड अपनी दमदार औऱ स्टाइलिश बाइक्स के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में अगर आप रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) बाइक्स के दीवानें हैं तो आपको ये जानकारी बेहद ही खुश कर देगी। बताया जा रहा है कि हाई सीसी इंजन सेगमेंट में बजाज की बाइक को टक्कर देने के लिए रॉयल एनफील्ड जल्द ही एक कमाल की बाइक लाने वाली है। बजाज डोमिनार 400 से मुकाबला करने के लिए रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 को मार्केट में उतार सकती है।

Bajaj Dominar 400 से हो सकती है टक्कर

खबरों में दावा किया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड 400 और 500 सीसी में कई बाइक्स पर काम कर रही है। इसमें हिमालयन 450, हंटर 450 और सुपर मेटोयर 650 भी शामिल है। कहा जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड 450सीसी सेगमेंट में जल्द ही एक बड़ा धमाका करने वाली है। इन बाइक्स को पावर क्रूजर खूबी के साथ उतारा जा सकता है। इन बाइक्स में राइडिंग से लेकर फीचर्स तक काफी आरामदायक होंगे। इस बाइक में टीएफटी कंट्रोल, रेट्रो लुक के साथ एलईडी हैडलाइट्स दी जाएगी।

Upcoming Royal Enfield Bikes की खूबियां

बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड 400सीसी में बजाज डोमिनार 400 को कड़ी टक्कर देगी। इसके लिए कंपनी अपनी बाइक्स में पावरफुल इंजन देगी। ये बाइक फुल धांसू स्टाइलिश डिजाइन के साथ लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आ सकती है। इसके फ्रंट व्हील में यूएसडी सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंश सेटअप दिया जा सकता है।

दावा किया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450, हंटर 450, मिटीयोर 350 और सुपर मिटीयोर 650 बाइक बेहद ही शानदार खूबियों के साथ आएगी। कहा जा रहा है कि ये सभी बाइक स्वंकी स्टाइलिश होने के साथ ही पावरफुल क्रूजर बाइक होंगी। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026