---Advertisement---

Shah Rukh Khan Car Collection: ‘पठान’ से ‘जवान’ हुए किंग खान के दिल पर राज करती हैं ये गाड़ियां!

Shah Rukh Khan Car Collection: शाहरुख खान बहुत जल्द अपनी फिल्म जवान को लेकर आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है उनकी गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 3, 2023 2:49 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 3:55 अपराह्न

SRK
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan Car Collection: नेशनल से इंटरनेशनल स्टार बने Shah Rukh Khan का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। पठान जैसी सुपरहिट फिल्म देना हो या फिर जवान को लॉन्च करने का एलान करना हो, हर तरफ शाहरुख खान छाए हुए हैं। वो जहां भी जाते हैं उनके फैंस उन्हें देखते ही घेर लेते हैं। ऐसे में वो अपने स्टार के बारे में सबकुछ जान लेना चाहते हैं। जवान फिल्म बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। जिसको लेकर शाहरुख खान मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

ऐसे में अगर आप उनके फैन हैं तो उनकी हर बात जानना आपका शौक हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है जो दुनिया के दिलों पर राज करते हैं, उनके दिल पर कौन राज करता है? आज हम आपको शाहरुख खान की कुछ बेहद खास गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

करोड़ों की Bugatti Veyron

लीक खबरों की मानें तो शाहरुख खान के पास Bugatti Veyron जैसी करोड़ों की कार है, इसका कीमत 10 करोड़ से शुरु होती है और 40 तक जाती है। दुनिया की नबंर वन गाड़ियों में इसे गिना जाता है। खबरों की मानें तो शाहरुख खान इस कार के मालिक हैं। इस कार की खासियत ये है कि, ये 2.5 सेकंड 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।

Rolls Royce की Phantom Drophead Coupe कार

लीक खबरों मानें तो शाहरुख खान के पास 7 करोड़ से ऊपर की कीमत में आने वाली Rolls Royce की दो दमदार कार हैं। जो कि, वह यूज करते हैं। ये दोनों कार उनके दिल के काफी करीह मानी जाती हैं।

BMW की जबरदस्त i8 कार

शाहरुख खान के पास BMW की i8 जैसी शानदार कार भी है। उनके परिवार वालों को इस खास गाड़ी में घूमने का भी दावा किया जाता है। बीएमडब्लू की ये कार लुक और फीचर दोनों में ही नंबर वन है और बॉलीवुड सितारों के दिल के काफी करीब मानी जाती है।

Mercedes-Benz की S-Class S350 कार

करीब दो करोड़ की कीमत के आस-पास आने वाली Mercedes-Benz S-Class S350 कार के भी किंग खान मालिक हैं। ये कार मुम्बई में कई सेलिब्रेटिज के पास है।

Toyota की Land Cruiser

शारुख खान के पास Toyota की Land Cruiser कार भी है। इसकी कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इस के फीचर्स और लुक लोगों को काफी पसंद आता है। खबरों की मानें तो ये कार शाहरुख खान के दिल के बेहद करीब है। ये आर्टिकल गूगल पर मौजूद जानकारियों से मिलकर बनाया गया है, इसकी सत्यता की डीएनपी हिन्दी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026