Simple Ultra Electric Scooter: क्या अब कार की ज़रूरत नहीं? Tata Nexon EV से ज्यादा रेंज देने वाला स्कूटर लॉन्च, जानें यूनिक फीचर्स-कीमत

Simple Ultra Electric Scooter: टाटा अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक देसी कंपनी है। जिसमें 400 किमी की लंबी रेंज मिल रही है।

Simple Ultra Electric Scooter

picture Credit: Google

Simple Ultra Electric Ecooter: भारत में पहली बार इलेक्ट्रिक कार के मुकाबले रेंज देने वाला स्कूटर आया है। भारतीय कंपनी सिंपल एनर्जी ने  400 किमी तक की रेंज देने वाला स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसकी रेंज टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं इस दो पहिया ईवी में कई बेहतरीन फीचर्स भी मिल रहे हैं। सिंपल अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे यूनिक चीज इसकी 400 किमी की IDC रेंज है। जो फिलहाल अभी तक किसी अन्य दो पहिया ईवी में नहीं देखने को मिलती है। हालंकि कोमाकी XR7 , ओला एस1 प्रो प्लस और ओला एस1 एक्स प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर कुछ ऐसे हैं, जो कि, 322 किमी के आस-पास रेंज देते हैं। लेकिन सिंपल का ये ईवी इनसे काफी ज्यादा रेंज देता है।

Simple Ultra Electric Ecooter की ऑन रोड कीमत

सिंपल अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत 2.45 लाख से लेकर 2.55 लाख के आस-पास पड़ेगी। वहीं, लाइफटाइम वारंटी के लिए कंपनी को 40000 की अलग से कीमत देनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट Simple Energy पर जाकर बुक कर सकते हैं।

सिंपल अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज कैसे दे रही टाटा नेक्सॉन ईवी को टक्कर?

सिंपल अल्ट्रा इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज 400 किमी के आस-पास है। इसमें 6.5 kWh की बैटरी दी गई है। इसमें Eco और Sonic जैसे मोड मिलते हैं। आपको बता दें, टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार भारत में बहुत ज्यादा बिकती है। इसकी 30 kWh की बैटरी 275 किमी से 325 किमी की रेंज दे सकती है। वहीं, 45 kWh की बैटरी 489 किमी की रेंज देती है। टाटा की इस ईवी की ऑन रोड कीमत 4.66 लाख से शुरू होकर 20.46 लाख तक जाती हैं।

सिंपल के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज और अन्य स्पेसिफिकेशन

Simple Ultra Electric Ecooter स्पेसिफिकेशन
स्मार्ट फीचर्स 7-इंच का टचस्क्रीन कंसोल मिलता है। 5G कनेक्टिविटी से कॉल , मैसेज और वाट्सऐप के मैसेज इससे पा सकते हैं। वहीं, डॉक्यूमेंट स्टोरेज मिलती है। राइडर लाइलेंस से लेकर तमाम जरुरी पेपर डिजिटल रुप में रख सकता है। फाइंड माय स्कूटर भी इसे खास बनाता है।
बैटरी 6.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है।
मोटर 9.5 kW की दमदार मोटर दी गई है। ये 72 Nm का टॉर्क को जनरेट करता है।
स्पीड 115 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है।
मोड इसमें Eco, Ride, Dash, Sonic Road, Rain, Dirt और Rally जैसे मोड दिए गए हैं।
ब्रेक 4 लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल और 4 लेवल की रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके आगे-पीछे के टायर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स सेफ्टी के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फॉल अलर्ट, ब्रेक अलर्ट, IP67 रेटिंग, जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं।

 

Exit mobile version