---Advertisement---

Skoda Slavia और Kushaq के दो नए वेरिएंट भारत में किए गए लॉन्च, फीचर्स कर देंगे आपको खुश

Skoda Slavia and Kushaq Special Edition: हाल ही में कंपनी के द्वारा इन दोनों ही गाड़ियों के स्पेशल एडिशन लॉन्च किए गए हैं। इन्हें फेस्टिव सीजन को देखते हुए पेश किया गया है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 5, 2023 1:03 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 9:17 अपराह्न

Skoda Slavia and Kushaq Special Edition
Follow Us
---Advertisement---

Skoda Slavia and Kushaq Special Edition: जर्मनी की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) ने हाल ही में भारतीय बाजार में Skoda Slavia और Kushaq के स्पेशल लिमिटेड वेरिएंट को लॉन्च किया है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए कंपनी के इन नए मॉडल्स ने लोगों के बीच खासा उत्साह भी पैदा कर दिया है। ग्राहकों का दिल जीतने के लिए कंपनी की तरफ से कुशाक ऑनिक्स प्लस (Skoda Kushaq Onyx Plus) और स्लाविया एम्बिशन प्लस (Skoda Slavia Ambition Plus) के नए अवतार लाए गए हैं। चलिए फिर इन दोनों के ही फीचर्स के बारे में आपको बता देते हैं।

Skoda Kushaq Onyx Plus की खासियतें

Skoda Kushaq Onyx Plus वेरिएंट ट्रिम पर आधारित है। इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील दिए जाते हैं। 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड इंजन देखने को मिलता है। यह इंजन 115 बीचएपी की अधिकतम शक्ति जनरेट करने की क्षमता रखता है। जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो फ्रंट ग्रिल रिब्स, टेलगेट पर क्रोम इंसर्ट और प्लस ट्रिम वेरिएंट में विंडो गार्निश की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 11.49 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली होगी।

फीचर्स Skoda Kushaq Onyx Plus
वेरिएंटमैनुअल
इंजन1.0 लीटर का 3 सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड
शक्ति115 बीचएपी

Skoda Slavia Ambition Plus के फीचर्स

स्कोडा के Slavia Ambition Plus के फीचर्स को देखें तो इसमें भी 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो कि 3 सिलेंडर है। इस इंजन को मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ये भी 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश की जाती है। इसको मौजूदा समय में उपलब्ध सभी कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। बता दें इसकी कीमत 12.49 लाख रुपये की एक्सशोरूम से शुरू होती  है। इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 13.79 लाख रुपये से शुरू होती है।

फीचर्सSlavia Ambition Plus
इंजन1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल
ट्रांसमिशन6 स्पीड गियरबॉक्स
वेरिएंटमैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026