Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire:टैंक फुल कराओ और भूल जाओ! माइलेज में मारुति के सामने क्या टिक पाएगी टाटा ? खरीदने से पहले जानें

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire: टाटा की नई सेडान टाटा एरिस का मुकाबाल मार्केट में मारुति सुजुकी की डिजायर है। अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं तो जानें, बजट की कीमत पर कौन सी गाड़ी ज्यादा माइलेज दे रही है।

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire

Picture Credit: Google

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire:  टाटा ने बजट में एक बेहद पावर सेडान कार लॉन्च की है। टाटा एरिस को 24 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया है। पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में आयी इस गाड़ी की शुरुआती कीमत  5.29 लाख से शुरु है। वहीं , मार्केट में इसका मुकाबला पहले से ही गर्दा उड़ा रही 6.31 लाख की मारुति सुजुकी डिजायर से है। अगर  बजट में आप कोई सेडान खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले ये जानें कि, फ्यूल के कम खर्च पर कौन सबसे ज्यादा माइलेज दे रही है?

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire माइलेज में कौन सी कार है बेस्ट?

अगर आप ज्यादा माइलेज वाली कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो, इसका नया Z-सीरीज पेट्रोल इंजन करीब 24.79 किमी प्रति  लीटर का धांसू माइलेज देता है। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 33.73 किमी प्रति किग्रा तक जाता है। वहीं, टाटा की इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसका माइलेज पेट्रोल में करीब 20 से 22 किमी प्रति लीटर और सीएनजी में करीब 27 से 28 किमी प्रति किग्रा के आस-पास रहने की उम्मीद है।

टाटा एरिस और मारुति सुजिकी डिजायर सेडान में बड़े अंतर

टाटा एरिस और मारुति सुजिकी डिजायर में कुछ अन्य बड़े फर्क भी हैं। टाटा एरिस में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिल रही है, वहीं डिजायर में 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट मिलता है। एरिस में वेंटिलेटेड सीट्स के साथइन-बिल्ट डैशकैम मिलता है। वहीं, डिजायर में इलेक्ट्रिक सनरूफ और हेड-अप डिस्प्ले मिल रही है। सेफ्टी के लिए एरिस में 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर मिल रहा है। वहीं, डिजायर में360-डिग्री पार्किंग कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही टाटा की कार में 419 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है। वहीं, डिजायर में 382 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है। वहीं, सुरक्षा के मामले में नई डिजायर ने क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग प्राप्त किए हुए है। वहीं, एरिस ने अभी हालहि में हुए सुरक्षा टेस्ट में ये साबित कर दिया है कि, ये मजबूत स्टील से बनी हुई है।ये दोनों ही 6 एयरबैग से लैस है।

कौन सी सेडान कार खरीद सकते  हैं?

अगर आप अच्छा माइलेज चाहते हैं तो, मारुति सुजुकी डिजायर खरीद सकते हैं। वहीं, बड़ा बूट स्पेस और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ पावरफुल स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं तो टाटा एरिस को खरीद सकते हैं।

Exit mobile version