---Advertisement---

Tata Altroz Facelift 2025: डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ धमाका करेगी प्रीमियम हैचबैक! 1.5 लीटर डीजल इंजन दे सकता है दमदार फ्यूल एफिशियंसी

Tata Altroz Facelift 2025: आगामी प्रीमियम हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलने की संभावना है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। साथ ही दमदार फ्यूल एफिशियंसी मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 8, 2025 4:24 अपराह्न

Tata Altroz Facelift 2025
Follow Us
---Advertisement---

Tata Altroz Facelift 2025: प्रीमियम हैचबैक कार कैटेगरी में अगर कोई गाड़ी Maruti Suzuki Baleno को टक्कर दे सकती है, तो वो Tata Altroz ही है। टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 को लेकर इन दिनों अच्छा हाइप देखने को मिल रहा है। इंटरनेट पर हर तरफ टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 छाई हुई है। कार मेकर टाटा मोटर्स ने इस दमदार प्रीमियम हैचबैक की कुछ फोटो शेयर करके लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

Tata Altroz Facelift 2025 में मिल सकता है डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 हैचबैक कार में कूट-कूटकर धमाकेदार फीचर्स दिए जाएंगे। टाटा मोटर्स इस प्रीमियम कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटिड सीटस्, रियर एसी विंट्स, मल्टी स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस असिस्टेंस के साथ इलेक्ट्रिक सनरुफ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स इंटीग्रेशन की सुविधा मिलने की संभावना है।

टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 में धूम मचाएगा 1.5 लीटर का डीजल इंजन

लेटेस्ट लीक के मुताबिक, अपकमिंग Tata Altroz Facelift 2025 गाड़ी में 2 पावरट्रेन के विकल्प मिल सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन आने की चर्चा है। यह 87bhp की ताकत और 115nm का टॉर्क दे सकता है। इसके साथ 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। यह 90bhp की ताकत और 130nm का टॉर्क दे सकता है। दोनों ही इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की आशंका है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि इसके डीजल इंजन में दमदार फ्यूल एफिशियंसी दी जा सकती है। लीक खबरों के मुताबिक, डीजल इंजन 23.64KMPL की माइलेज दे सकता है।

स्पेक्सटाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 की लीक डिटेल्स
इंजन1.2 लीटर पेट्रोल-1.5 लीटर डीजल
पावर87bhp-90bhp
टॉर्क115nm-130nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज19KMPL-23.64KMPL

Tata Altroz Facelift 2025 Price

हालिया खबरों की मानें, तो आगामी टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 की कीमत 6.8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। टाटा अल्ट्रोज के वर्तमान वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 664990 रुपये दिल्ली है।

Tata Altroz Facelift 2025 Launch Date

उधर, अगर आप प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज के नए अवतार का इंतजार कर रहे हैं, तो इसे जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 2025 लॉन्च डेट 22 मई 2025 हो सकती है। मगर अभी तक टाटा मोटर्स की ओर से कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026