---Advertisement---

Tata Curvv कार में मिल सकता है AMT और डीसीटी ट्रांसमिशन, जानें डिजाइन से लेकर खूबियों तक की खास डिटेल

Tata Curvv: कार बाजार में टाटा अपनी नई कार के साथ तैयार है। कर्व कार में शानदार डिजाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स मिलने की संभावना है। जानिए क्या है इसकी अनुमानित खूबियां।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 9, 2023 12:10 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tata Curvv: टाटा मोटर्स की कारों का बोल-बाला धीरे-धीरे काफी तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपको भी टाटा की कारों से लगाव हैं तो आपको फिर इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। बीते कई दिनों से टाटा अपनी अपकमिंग कार कर्व को लेकर छाई हुई है। ऑटोमोबाइल मार्केट में कर्व (Tata Curvv ) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। टाटा की ये कार कॉम्पैक्ट एसयूवी सेमगेंट में तहलका मचाने को तैयार है। इसके लॉन्च से पहले ही इसके लीक फीचर्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस कार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

Tata Curvv की लीक हुई जानकारी

टाटा कर्व 4.3 मीटर के साथ बाजार में आ सकती है। ये कार आईसीई इंजन के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में भी दस्तक देगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है ये कार स्पोर्ट्स कार के तौर पर आ सकती है। इस एसयूवी में वर्टिकली पॉजिशनिंग हैडलैंप, एलईडी लाइट बार, नई ग्रिल के साथ बदला हुआ फ्रंट और रियर बंपर मिल सकता है। कार में फ्लश डोर हैंडल्स, बड़े ORVM, थिक बॉडी क्लेडिंग के साथ स्लोपिंग रुफलाइन्स और अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

Tata Curvv की संभावित इंटीरियर डिटेल्स

कर्व में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, सेंट्रल कंसोल और सेफ्टी के लिए ADAS सूइट फीचर दिया जा सकता है।

फीचर्सTata Curvv की जानकारी
इंजन1.5 लीटर
ताकत115bhp
टॉर्क260nm
गियरबॉक्सAMT और डीसीटी

Tata Curvv में मिलेगा दमदार इंजन

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। साथ ही 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन भी दिया जाएगा। ये 115bhp की ताकत और 260nm का पीक टॉर्क देगा। इस कार में AMT और डीसीटी ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इस कार को साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, टाटा की इस कार का मुकाबला किआ सेल्टोस और एमजी एस्टर से हो सकता है। इस कार को कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई भी आधिकारिक  खबर नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026

Leave a Comment