---Advertisement---

Tata Harrier-Safari Facelift SUV कार को भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ घर लाने का मौका, ऑफर जानकर उछल पड़ेंगे आप!

Tata Harrier-Safari Facelift: अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। टाटा की दो धांसू एसयूवी पर बंपर छूट मिल रही है। देखें ऑफर डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 14, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Tata Harrier-Safari Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier-Safari Facelift: देश की बड़ी कार मेकर कंपनी टाटा मोटर्स अपनी मजबूत कारों के लिए मशहूर है। टाटा मोटर्स के पास एक लंबा-चौड़ा पोर्टफोलियो है। अगर आप नई गाड़ी लेनी की सोच रहे हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है। दरअसल इस फेस्टिव सीजन में टाटा अपनी नई एसयूवी पर धांसू डिस्काउंट दे रही है। हम बात कर रहे हैं टाटा हैरियर फेसलिफ्ट और टाटा सफारी फेसलिफ्ट एसयूवी कार की। आगे देखें क्या है ऑफर डिटेल।

Tata Harrier-Safari Facelift पर ऑफर

नवंबर का महीना फेस्टिवल वाला है। ऐसे में कई कंपनियां अपनी कारों पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है। इसमें टाटा मोटर्स का नाम भी शामिल है। टाटा हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट पर 1.40 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसमें 75000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 15000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। टाटा का ये ऑफर पूरे देश में वैध है। हालांकि, ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको पास के डीलर के पास जाना होगा।

Tata Harrier Facelift की खूबियां

इस एसयूवी में एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेलाइट्स और 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, OTA अपडेट, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, 7 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। गाड़ी में 2 लीटर का डीजल इंजन और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इसी एक्सशोरूम कीमत 1549000 रुपये है।

Tata Safari Facelift के फीचर्स

टाटा की इस गाड़ी में एलईडी बार, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप और रियर वाइवर विद वॉशर आता है। बडी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैनॉरमिक सनरुफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटीलेंटेड फ्रंट सीट्स, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा और ADAS सेफ्टी सुइट मिलता है। कार में 2 लीटर का डीजल इंजन और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1619000 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026