Tata Motors: फरवरी का महीना खत्म हो गया है। ऐसे में मार्च के साथ ही वाहन कंपनियां अपनी महीनेभर की गाड़ियों की बिक्री की रिपोर्ट जारी करती हैं। देसी कार कंपनी टाटा मोटर्स ने फरवरी के दौरान हुई अपनी सेल की जानकारी साझा कर दी है। टाटा मोटर्स ने बताया है कि फरवरी 2026 के दौरान कुल घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 62329 यूनिट हुई। जोकि फरवरी 2025 में 46435 इकाईयां थी। ऐसे में सेल में सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़त आई है। टाटा की अच्छी सेल दिखाती है कि ग्राहकों ने टाटा की गाड़ियों पर कितना भरोसा दिखाया है।
Tata Motors की फरवरी सेल में रही इतनी उछाल
कार कंपनी टाटा मोटर्स के मुताबिक, फरवरी 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ कुल घरेलू बिक्री 63331 यूनिट रिकॉर्ड की गई। जोकि पिछले साल 46811 इकाई थी। ऐसे में इसमें 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई। वहीं, फरवरी 2026 में ईवी के साथ घरेलू सेल 8385 यूनिट्स रही। जोकि फरवरी 2025 के दौरान 5343 यूनिट्स थी। ऐसे में कंपनी की कुल सेल में 57 फीसदी की तेजी देखी गई। इस तरह से टाटा मोटर्स ने मारुति सुजुकी के बाद भारत की सबसे अधिक कारों की बिक्री करने वाली दूसरी कार निर्माता बन गई।
टाटा मोटर्स एक बार फिर जीता सैंकड़ों ग्राहकों का दिल
इससे पहले जनवरी 2026 में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने हुंडई मोटर इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़कर एक मील का पत्थर हासिल किया था। यह फिस्कल ईयर 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता बन गई। यह काफी हद तक नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी की मजबूत डिमांड और नई लॉन्च हुई सिएरा के शुरुआती वॉल्यूम की वजह से हुआ।
टाटा नेक्सन ने सभी गाड़ियों को छोड़ा पीछे, बनी नंबर वन
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी 2026 के दौरान टाटा मोटर्स की दमदार एसयूवी टाटा नेक्सन ने सभी को पीछे छोड़ दिया। इस एसयूवी को लोगों ने सबसे अधिक खरीदा और 19430 यूनिट्स की सेल दर्ज हुई। इस गाड़ी ने जनवरी में भी टॉप सेलिंग गाड़ी का खिताब जीता था।
आपको बता दें कि टाटा नेक्सन में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक का भी विकल्प मिलता है। इस एसयूवी में वॉयस कमांड के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, रियर एसी वेंट्स, एडजेस्टेबल सीट्स, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, दमदार साउंड सिस्टम मिलता है। इसमें सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर समेत कई अन्य फीचर्स शामिल किए गए हैं।
