---Advertisement---

Tata Nexon EV Facelift में मिल सकती है 453KM की रेंज, टीजर में सामने आई कार की धांसू खूबियां

Tata Nexon EV Facelift: टाटा मोटर्स अपनी नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट ला रही है। इस कार को जल्द ही पेश किया जाएगा। इसमें धांसू रेंज के साथ काफी स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिल सकता है। जानें क्या है सारी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 3, 2023 2:46 अपराह्न

Tata Nexon EV Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon EV Facelift: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की अच्छी-खासी सेल हो रही है। टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे अधिक हिस्सेदारी बना रखी है। कंपनी इस सिलसिले को और ज्यादा बढ़ाना चाहती है। यही वजह है टाटा मोटर्स लगातार अपने पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है। कंपनी ईवी सेगमेंट में मशहूर एसयूवी नेक्सन ईवी का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट (Tata Nexon EV Facelift) का टीजर जारी किया गया है। इस कार को 7 सितंबर 2023 को रिवील किया जाएगा। जानें क्या है पूरी जानकारी।

Tata Nexon EV Facelift का संभावित डिजाइन

गौरतलब है कि टाटा कंपनी की नेक्सन एसयूवी को लोगों ने बढ़चढ़कर पसंद किया है। ऐसे में कंपनी इस कार की लोकप्रियता का फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को ICE इंजन की तुलना में काफी अपडेट किया जाएगा। नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को कर्व्ड डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। कार में नए एलईडी DRL और नई फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकती है।

Tata Nexon EV Facelift की अनुमानित खूबियां

दावा किया जा रहा है कि कार के रियर बंपर को भी पूरी तरह से बदला जाएगा। एलईडी टेललैंप्स, नए अलॉय व्हील्स के साथ नया प्रीमियम केबिन मिल सकता है। कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, टू- स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, HVAC कंट्रोल और वेंटिलेट्स फ्रंट सीट्स मिल सकती है।

Tata Nexon EV Facelift का बैटरी पैक

ये भी कहा जा रहा है कि नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट का पावरट्रेन बदलेगा नहीं, इसमें 30.2kwh बैटरी पैक 312km की रेंज देगा। वहीं, 40.5kwh की बैटरी पैक 453km की रेंज देगी। बताया जा रहा है कि नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट के आने के बाद इसे दो लाइनअप में बांट दिया जाएगा। इसमें नेक्सन ईवी MR (मीडियम रेंज) और नेक्सन ईवी LR (लॉन्ग रेंज) कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026