---Advertisement---

Tata Punch Facelift vs Maruti Suzuki Fronx: बड़ा अंतर! नई पंच और फ्रोंक्स में से कौन सी एसयूवी ज्यादा सुरक्षित? समझें दोनों में फर्क

Tata Punch Facelift vs Maruti Suzuki Fronx: टाटा पंच फेसलिफ्ट बनाम मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी में से किसमें अधिक सेफ्टी खूबियां देखने को मिलती हैं। खरीदने से पहले दोनों में बड़ा अंतर समझिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 14, 2026 12:15 अपराह्न

Tata Punch Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch Facelift vs Maruti Suzuki Fronx: टाटा मोटर्स ने अपनी नई पंच एसयूवी को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में टाटा ने 2 महीनों के अंदर ही 2 बड़े धमाके कर दिए हैं। टाटा ने सिएरा के बाद नई पंच में कई बदलाव किए। कार बाजार में टाटा पंच फेसलिफ्ट गाड़ी की तुलना मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी के साथ की जा रही है। ऐसे में दोनों एसयूवी में से कौन सी गाड़ी ज्यादा सुरक्षित है। अगर आप इनमें से किसी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार इस पर गौर करें।

Tata Punch Facelift vs Maruti Suzuki Fronx: दोनों की कीमत

अगर टाटा पंच फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत की बात करें, तो इसका शुरुआती प्राइस 5.59 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा गया है। वहीं, इसके टॉप मॉडल का दाम 9.29 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। दूसरी तरफ, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की शुरुआती कीमत 684900 रुपये एक्सशोरूम तय की गई है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट में मिलती हैं कई सारी हाईटेक सेफ्टी खूबियां

वाहन कंपनी ने टाटा पंच फेसलिफ्ट में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। कंपनी ने इसमें कई फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें 6 एयरबैग, ईएसपी, टीपीएमएस, क्रूज कंट्रोल, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, चाइल्ड सीट माउंट, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, रिवर्स कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर की सुविधा दी गई है। साथ ही BNCAP क्रैश सेफ्टी टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को खास बनाते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

दूसरी तरफ, मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी में पैसेंजर सेफ्टी के लिए भी कई खूबियों को शामिल किया है। इसमें 6 एयरबैग, ईएसपी, एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा और चाइल्ड सेफ्टी एंकर्स मिलते हैं।

स्पेक्सटाटा पंच फेसलिफ्टमारुति सुजुकी फ्रोंक्स
इंजन1.2 लीटर1.2 लीटर
पावर120hp88bhp
टॉर्क170Nm113Nm
गियरबॉक्समैनुअलमैनुअल-ऑटोमैटिक

दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना चाहिए?

अगर आप सुरक्षा के लिहाज से टाटा पंच फेसलिफ्ट बनाम मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी में से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो नई पंच गाड़ी बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026