---Advertisement---

सबसे ज्यादा बिकने वाली Maruti Baleno से इस मामले में आगे है Tata Punch, जानें असली अंतर

Maruti Baleno vs Tata Punch: यहां जानें इन दोनों गाड़ियों में से कौन सी है बेस्ट?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 11, 2024 10:45 पूर्वाह्न

Maruti Baleno vs Tata Punch
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Baleno vs Tata Punch:अगर आप कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि, ऐसी कौन सी गाड़ी खरीदें जिसकी कीमत भी कम हो और वो माइलेज भी ज्यादा दे। आज हम आपको देश की दो सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार Maruti और Tata की सबसे ज्यादा बिकने वाली Maruti Baleno और Tata Punch के अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये दोनों गाड़ियां 7 लाख की एक्सशोरुम कीमत से शुरु होती है। खास बात ये है कि, इन्हें ग्राहक जमकर खरीद रहे हैं। इन 5 सीटर गाड़ियों का ऑटो मार्केट में जलवा है।

Maruti Baleno और Tata Punch का असली फर्क

Tata Punch की एक्स शोरुम कीमत 7.05 लाख रुपए से लेकर 11.93 लाख तक है। इसमें 1199 cc का इंजन मिलता है और ये 18.8 से लेकर 26.99 kmpl का माइलेज देती है। ये एक 5 Star (Global NCAP) रेटिंग वाली बहुत ही सेफ गाड़ी है। कम कीमत में इससे अच्छी सेफ्टी और किसी कार में नहीं मिलेगी।

Maruti Baleno की एक्स शोरुम कीमत 7.64 लाख से लेकर 11.25 लाख रुपए तक है। ये 1197 cc इंजन के साथ आती है और 22.35 से लेकर 30.61 kmpl तक का माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है। क्योंकि इसे NCAP टेस्ट में जीरो की रेटिंग मिली हुई है। टाटा पंच से ज्यादा माइलेज देने के बाद भी ये कार सेफ्टी में Tata Punch के आस-पास भी नहीं है। चलिए जानते हैं अन्य फीचर्स के अंतर।

Maruti Baleno vs Tata Punch के फीचर्स अंतर

फीचरMaruti BalenoTata Punch
इंजन1197 cc का इंजन मिलता है।1199 cc का इंजन मिलता है।
माइलेज22.35 to 30.61 kmpl माइलेज देती है।18.8 to 26.99 kmpl का माइलेज मिलता है।
सेफ्टी रेटिंगGlobal NCAP क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग मिली हुई है।5 Star (Global NCAP) सेफ्टी मिलती है।
ट्रांसमिशनManual & Automatic ट्रांसमिशन मिलते हैं।Manual & Automatic ट्रांसमिशन के साथ आती है।
फ्यूल वेरियंटPetrol & CNG फ्यूल वेरियंट में आती है।Petrol & CNG का फ्यूल वेरियंट मिलता है।
सीट5 Seater कार है।
5 Seater कार है।
खासियत7.0-inch Harman infotainment system,LED DRLs,16-inch diamond cut wheels, Auto headlamps जैसे खास फीचर्स मिलते हैं।360-degree camera,heads-up display,9-inch touchscreen infotainment system,Fast charging rear USB ports (A & C type) जैसे खास फीचर्स मिलते हैं।

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में Maruti Baleno की गिनती होती है। लेकिन ये Tata Punch से सेफ्टी के मामले बहुत पीछे है। इन अंतरों को जानने के बाद आपका कंफ्यूजन दूर हो गया होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026