---Advertisement---

Tata Safari-Harrier Facelift SUV हुई लॉन्च, जानें इंजन से लेकर कीमत तक सबकुछ

Tata Safari-Harrier Facelift: कार बाजार को को जिस कार का बेसब्री से इंतजार था। वो आखिरकार आज भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में धूम मचाने के लिए तैयार है। टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट (Tata Safari-Harrier Facelift) को लॉन्च कर दिया गया है। Tata Safari-Harrier Facelift के वेरिएंट्स टाटा ने सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट दोनों एसयूवी को ...

Read more

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 17, 2023 8:13 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tata Safari-Harrier Facelift: कार बाजार को को जिस कार का बेसब्री से इंतजार था। वो आखिरकार आज भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में धूम मचाने के लिए तैयार है। टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट (Tata Safari-Harrier Facelift) को लॉन्च कर दिया गया है।

Tata Safari-Harrier Facelift के वेरिएंट्स

टाटा ने सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट दोनों एसयूवी को 7 वेरिएंट्स में उतारा है। सफारी Smart, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट के साथ आई है। वहीं, हैरियर फेसलिफ्ट Smart, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Fearless और Fearless+ वेरिएंट के साथ सामने आई है।

Tata Safari-Harrier Facelift की एक्सटीरियर डिटेल

टाटा ने इन दोनों ही एसयूवी में काफी एक्सटीरियर बदलाव किया है। टाटा ने दोनों एसयूवी की फ्रंट में नई ग्रिल, एलईडी हैडलैंप, स्केवेंशियल एलईडी टर्न इंडीकेटर, नए एलईडी टेललैंप और साथ ही नए डिजाइन के साथ अलॉय व्हील्स भी दिए हैं।

Tata Safari-Harrier Facelift की इंटीरियर खूबियां

इन दोनों ही कारों में पेनॉरमिक सनरुफ, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, जेबीएल ऑडियो सिस्टम के साथ 10 स्पीकर, एलेक्सा वॉयस कमांड, कनेक्टिड कार टेक, जेस्चर्स कंट्रोल बाय पावर्ड टेलगेट्स, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वॉयरलेस चार्जर, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो फीचर्स मिलते हैं।

Tata Safari-Harrier Facelift में ADAS सूइट फीचर

टाटा ने इन दोनों कारों में ADAS सूइट दिया है। इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, लेन चेंज अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, डोर ओपन अलर्ट और कॉलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Tata Safari-Harrier Facelift का इंजन

कंपनी ने दोनों गाड़ियों में जबरदस्त इंजन दिया है। इन दोनों ही कारों में क्रिरोटिक 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया है। ये 170ps की पावर और 350nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।

Tata Safari-Harrier Facelift की सेफ्टी रेटिंग

टाटा की इन दोनों एसयूवी को ग्लोबल NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि ग्लोबल NCAP में अडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिए ये रेटिंग दी गई है।

Tata Safari-Harrier Facelift की कीमत की डिटेल

टाटा सफारी फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.19 लाख रुपये है। वहीं, हैरियर फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है।

Tata Safari-Harrier Facelift के डार्क एडिशन

टाटा ने इन दोनों ही एसयूवी के डार्क एडिशन को भी लॉन्च किया है। इनकी जानकारी भी जल्द ही सामने आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Leave a Comment