---Advertisement---

Tata Sierra 2026 की धूम! 10000 गाड़ियों की हुई डिलीवरी, बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन के साथ ये खूबियां बनाती हैं इसे SUV किंग

Tata Sierra 2026: टाटा सिएरा 2026 गाड़ी में मस्कुलर और बोल्ड एक्सटीरियर लुक मिलता है। कंपनी ने इसमें दमदार फीचर्स के साथ अपडेटिड इंजन दिया है। अब तक इसकी 10000 गाड़ियों की डिलीवरी हो चुकी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2026 3:20 अपराह्न

Tata Sierra 2026
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra 2026: बीते दिन देशभर में होली का त्योहार मनाया गया है। इस पर्व पर काफी लोग नई गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं। अब लोग मार्च के आखिर में नई गाड़ी को घर लाने की योजना बना सकते हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला होगा, ऐसे में नई गाड़ी आपको कम दाम पर मिल सकती है। देसी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने एक बड़ी जानकारी दी है। टाटा मोटर्स ने बताया है कि टाटा सिएरा 2026 एसयूवी की 10000 यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है। ऐसे में गाड़ी का आधुनिक स्टाइल और एडवांस फीचर्स इसे काफी खास बनाते हैं। तभी ग्राहकों ने इस पर इतना भरोसा दिखाया है।

Tata Sierra 2026 एसयूवी में मिलता है अपीलिंग डिजाइन

बता दें कि टाटा सिएरा 2026 एसयूवी को लगभग 22 साल बाद भारतीय कार बाजार में लॉन्च किया गया है। इस ऑइकोनिक गाड़ी में मॉडर्न डिजाइन के साथ बोल्ड लुक इसे सबसे अलग करता है। गाड़ी का लुक काफी अपीलिंग और आकर्षक रखा गया है। कंपनी ने इसमें अपने पुराने मॉडल से प्रेरित होकर कई एलिमेंट्स को शामिल किया है। एसयूवी के आगे की तरफ, बोल्ड फ्रंट फ्रेसिया के साथ एलईडी लाइटबार, मस्कुलर स्टांस के साथ सिग्नेचर रियर एरिया रखा गया है।

वहीं, गाड़ी के इंटीरियर में प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। कार मेकर ने ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया है। साथ ही वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ पैनॉरमिक ग्लास रुफ और कई आरामदायक सुविधाओं को जोड़ा गया है।

टाटा सिएरा 2026 गाड़ी में मिलती है धांसू सेफ्टी और परफॉर्मेंस

कार कंपनी ने टाटा सिएरा 2026 एसयूवी में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है। यात्रियों को इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस सुइट को भी शामिल किया गया है। उधर, इसके इंजन सिस्टम की बात करें, तो इसमें 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें एनए पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन जोड़ा गया है। कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन उपलब्ध किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 15.5kmpl की माइलेज प्रदान कर सकता है।

क्या है धाकड़ एसयूवी का प्राइस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा सिएरा 2026 एसयूवी का शुरुआती एक्सशोरूम दाम 11.49 लाख रुपये है। वहीं, देशभर में डीलरशिप पर बुकिंग जारी रहने के साथ टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में सिएरा एसयूवी की डिलीवरी लगातार बढ़ेगी। क्या आप इस लाजवाब एसयूवी को खरीदना चाहेंगे?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now