Tata Sierra: टाटा मोटर्स ने तकरीबन 22 सालों बाद अपनी दमदार एसयूवी सिएरा को फिर से भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। ऐसे में इस गाड़ी ने आते ही करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया। कार निर्माता ने इसमें जमकर एडवांस खूबियां शामिल की हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसमें सेफ्टी के लिए भी ढेर सारे फीचर्स को जोड़ा है। मगर अब देसी कार मेकर ने भारतीय ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने बताया है कि धांसू एसयूवी को अब बीएनसीएपी यानी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
Tata Sierra SUV को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
देसी वाहन निर्माता टाटा मोटर्स के मुताबिक, बीते साल इंडिया में लॉन्च हुई टाटा सिएरा अब पूर्ण रूप से सुरक्षित गाड़ी बन गई है। इस एसयूवी में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एबीएस के साथ ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और लेवल-2 एडीएएस सुइट के साथ 22 फीचर्स दिए गए हैं।
अगर इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें कई सारे प्रीमियम स्पेक्स को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, नई अपहोल्स्ट्री, 12.3 इंच की डिस्प्ले के साथ डैशबोर्ड पर ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, इलेक्ट्रिक सनरुफ, कई ड्राइवर्स टेक फीचर्स, 12 स्पीकर के साथ जेबीएल साउंड सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस और वायरलेस कनेक्टिड फीचर्स की सुविधा मिलती है।
Your standards don’t just meet expectations—they crash them safely!
Sierra, 5 star BNCAP rated.#BNCAP #Sierra #TataSierra #EscapeMediocre pic.twitter.com/OHuu3swiWW
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) March 17, 2026
टाटा सिएरा में मिलती हैं धांसू खूबियां और धाकड़ इंजन
वहीं, टाटा सिएरा एसयूवी के डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इसमें नई ग्रिल, एक बड़ा ब्लैक इंसर्ट, पतले एलईडी हेडलैंप और टाटा का नया लोगो दिया गया है। कंपनी ने इसमें साइड वाला हिस्से पर अलॉय व्हील्स के डिजाइन और मशहूर एल्पाइन ग्लास रूफ को रखा है। गाड़ी के बैक साइड की बात करे, तो इसमें नई टेललाइट्स, स्पॉइलर और पावर्ड टेलगेट दिए गए हैं।
कार मेकर ने इसमें पावरट्रेन के लिए 3 विकल्पों को रखा है, जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल टर्बो इंजन दिया गया है। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 158bhp की ताकत और 255Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा गया है। कई रिपोर्ट्स की मानें, तो यह 17kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसका शुरुआती दाम 1149000 रुपये एक्सशोरूम निर्धारित किया गया है।
