Tata Tiago EV Facelift 2026: स्मार्ट फीचर्स से लेकर इंटीरियर तक में हुआ बड़ा बदलाव, जानें टाटा की नई फेसलिफ्ट में क्या मिला यूनिक?

Tata Tiago EV Facelift 2026:: टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट 2026 को लॉन्च कर दिया गया है. इसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं. इसका लुक और इंटीरियर बदल गया है. जानें कार में क्या नया मिल रहा है.

Tata Tiago EV Facelift 2026

Picture Credit: Google

Tata Tiago EV Facelift 2026: टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट कार को लॉन्च कर दिया गया है. इस गाड़ी क लुक और इंटीरियर पूरी तरह से बदल गया है. ये एक फुली-इलेक्ट्रिक अर्बन हैचबैक 5 सीटर कार है. इसमें कोई गियर बदलने का झंझट नहीं है. क्योंकि यह सिंगल-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली ईवी कार है. इसमें रीजनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिल रहा है.ब्रेक लगाने या पैर एक्सीलेटर से हटाने पर इसकी बैटरी खुद-ब-खुद चार्ज हो जाती है.

Tata Tiago EV Facelift 2026 में क्या हुए बदलाव?

टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में पहली बार 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा मिल रहा है. ये पार्किंग में ड्राइविंग को बेहद आसान बनाता है. इसमें पहली बार ड्यूल वायरलेस फोन चार्जर मिल रहा है. ईवी में एक साथ दो लोग आराम से फोन को चार्ज कर सकते हैं. ड्यूल फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच डिस्प्ले मिल रहा है. ये वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले से कनेक्ट होता है. गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग की प्रीमियम ड्यूल-टोन फैब्रिक सीटें  मिल रही हैं. पहली बार रियर पैसेंजर्स के लिए डेडिकेटेड एसी वेंट्स  मिल रहे हैं. गाड़ी के नए लुक की बात करें तो इसके फ्रंट में पूरी तरह से पैक्ड बॉडी-कलर पैनल मिल रहा है. वहीं, आइब्रो डिज़ाइन के एलईडी डीआरएल मिल रहे हैं. वहीं, पीछे की तरफ पीछे की तरफ वर्टिकल एलईडी एलिमेंट्स के साथ एक ग्लॉस-ब्लैक स्ट्रिप मिल रही हैं.

टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट 2026 की बैटरी, रेंज और अन्य फीचर्स

Tata Tiago EV Facelift 2026  स्पेसिफिकेशन
बैटरी 19.2 kWh और 24 kWh की बैटरी लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ मिल रही है.
पावर / टॉर्क 61 PS की पावर और 110 Nm से लेकर 75 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क को जनरेट करती है.
रेंज 250 किमी से लेकर 315 किमी तक की रेंज देती है.
सेफ्टी सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल रहे हैं.
बूट स्पेस 240 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है.
मोड सिटी और स्पोर्टस दो मोड मिल रहे हैं.
चार्जर फास्ट डीसी चार्जर से 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. वहीं, 7.2 kW AC और 3.3 kW AC से 4 घंटे से लेकर 9 घंटे में चार्ज होने में समय लगाती है.
Exit mobile version