---Advertisement---

Tesla Model Y L: भारतीय इलेक्ट्रिक कारों से कितनी अलग है एलन मस्क की टेस्ला EV? लॉन्च होते ही इन खूबियों से मची खलबली

Tesla Model Y L: टेस्ला मॉडल वाई एल इलेक्ट्रिक कार अपडेट फीचर्स के साथ लॉन्च हो गई है। ये ईवी सिर्फ लंबी रेंज ही नहीं देती है बल्कि तमाम सारे स्मार्ट फीचर्स से भी लेस है। ये एक बेहद सुरक्षित कार है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2026 3:06 अपराह्न

Tesla Model Y L
Follow Us
---Advertisement---

Tesla Model Y L:  अगर आप भी एलन मस्क की टेस्ला कार को चलाने का सपना देखते हैं तो खरीदने के लिए तैयार हो जाएं। क्योंकि टेस्ला मॉडल वाई एल इलेक्ट्रिक SUV  भारत में लॉन्च कर दी गई है। टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर पहली  बार भारतीय बाजार में Model Y को 15 जुलाई 2025 को लॉन्च किया था। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जो कि, मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन अब कंपनी ने इसका अपडेट वर्जन पेश किया है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल हो गई है। ये भारतीय  ईवी से काफी अलग है। इसका लुक  हो या फिर फीचर्स हो सभी कुछ काफी हाईटेक और लग्जरी फील कराते हैं।

Tesla Model Y L इलेक्ट्रिक कार की ऑन रोड कीमत

Tesla Model Y L इलेक्ट्रिक कार के व्हीलबेस को बढा दिया गया है। जिसके कारण इसकी कीमत में भी बदलाव हो गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 61.99 लाख है। वहीं, ये ऑन रोड 63.13 लाख के आस-पास पड़ेगी। ये 6 कैप्टन सीटों के साथ आयी है। इस गाड़ी को प्रीमियम ऑल-व्हील ड्राइव और ड्यूल-मोटर सेटअप बना रहा है।

भारतीय ईवी से कितनी अलग है टेस्ला मॉडल वाई एल इलेक्ट्रिक कार?

टेस्ला मॉडल वाई एल इलेक्ट्रिक कार भारतीय ईवी से काफी अलग है। इसमें कंपनी ने ओवर-द-एयर अपडेट्स दिया है। टेस्ला अपने सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए कार की रेंज, ब्रेकिंग और फीचर्स को घर बैठे बेहतर बना देती है। ये खूबी अभी भारतीय ईवी में नहीं है। टेस्ला अपने सुपरचार्जर नेटवर्क पर काम करती है। ये 15 मिनट की चार्जिग पर 288 किमी तक की रेंज दे सकता है। किसी भी इंडियन इलेक्ट्रिक कार से इसकी रेंज बहुत ज्यादा  है। खबरों की मानें तो ये सिंगल चार्ज पर 681 किमी की रेंज दे सकती है। गाड़ी की 16-इंच की टचस्क्रीन सबकुछ कंट्रोल करती है।  बटन की जरुरत नहीं पड़ती है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और सुपरफास्ट चार्जिंग इसे सबसे अलग बनाती है।

Tesla Model Y L  ईवी बैटरी, रेंज, स्पीड और अन्य  स्मार्ट फीचर्स

Tesla Model Y L स्पेसिफिकेशन
बैटरीटेस्ला की इस गाड़ी में 75 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है।
रेंज681 किमी की रेंज देती है।
मोटरपरफॉर्मेंस और स्पीड बढ़ाने के लिए ड्यूल मोटर दी गई है।
स्पीड217 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
टायर19-इंच के नए डिजाइन वाले ‘जेमिनी’ अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
ब्रेकप्रीमियम डिस्क ब्रेक्स के साथ रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
बूट स्पेससीटों को फोल्ड करके 2158 लीटर तक बूट स्पेस बढ़या जा सकता है।
व्हील बेस3,040 मिमी का व्हील बेस टूटे रास्तों पर चलता है।
स्मार्ट फीचर्सकंपनी ने इसमें बेसिक ऑटोपायलट, फुल सेल्फ-ड्राइविंग , 360 डिग्री विजन, रियर 8-इंच टचस्क्रीन, इन-कार गेमिंग, की-लेस एंट्री , रिमोट कंट्रोल , डॉग मोड सहित कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

 

Tesla Model Y L कितनी सुरक्षित है?

टेस्ला अपनी कारों की सुरक्षा के लिए दुनिया भर में मशहूर है और Tesla Model Y L गाड़ी को भी 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है। बैटरी को गाड़ी के नीचे लगाया गया है। जिसके कारण पलटने का खतरा कम होता है। इसकी बॉडी मजबूत एल्यूमीनियम और स्टील से बनी है। खतरा देखते ही गाड़ी खुद ही ब्रेक लगा देती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मल्टीपल एयरबैग्स मिलते हैं। इमरजेंसी कॉल के साथ बायोवेपन डिफेंस मोड मिलता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now