---Advertisement---

Mahindra XUV700 Ebony Edition के आगे ब्लैक पैंथर का रंग भी लगेगा फीका, 7 एयरबैग के साथ मिल रहा एक्सीडेंट का अलर्ट देने वाला Forward Collision Warning फीचर, जानें कीमत

Mahindra XUV700 Ebony Edition: महिन्द्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Mahindra XUV700 कार का कंपनी ने नया Ebony Edition लॉन्च कर दिया है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। आज हम आपको इसके खास फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 18, 2025 2:38 अपराह्न

Mahindra XUV700 Ebony Edition
Follow Us
---Advertisement---

Mahindra XUV700 Ebony Edition: देश की जानी मानी ऑटो कंपनी महिन्द्रा ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Mahindra XUV700 का Ebony Edition लॉन्च कर दिया है। ये ऑल ब्लैक कलर में है। इसके रंग के आगे आपको ब्लैक पैंथर का शाइन करता काला रंग फीका लग सकता है। महिंद्रा XUV700 इबॉनी एडिशन की ब्लैक थीम ही इसकी असली पहचान कहें तो गलत नहीं होगा। कंपनी ने इसके फीचर्स में कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं लेकिन इसके एक्सीटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव जरुर किए हैं। इसके साथ ही इसमें सुरक्षा के किए Forward Collision Warning जैसे तमाम फीचर्स जोड़े हैं।

Mahindra XUV700 Ebony Edition में क्या बदला ?

महिंद्रा XUV700 इबॉनी एडिशन को 17 मार्च को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी को और भी ज्यादा अक्टैक्टिव बनाने के लिए इसमें 8 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स को जोड़ा गया है। इसकी दूर से ही पहचान करने के लिए इसमें ORVM के नीचे इबोनी की चमचमाती हुई बैजिंग देखने को मिल जाएगी। इसके साथ ही इसके फ्रंट में ब्लैक के साथ सिल्वर कलर को जोड़ा गया है। ये सिल्वर फिनिशिंग इसे पहले से ज्यादा खूबसूरत बना रही है। इस कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें ऑल ब्लैक कलर की थीम दी गई है। वहीं, चमड़े से बनी इसकी वेंटिलेटेड सीटें बैठने वालों को आराम देंगी। Mahindra XUV700 का नया एडिशन वाकई में लाजवाब है। Adrenox Technology, Personal Assistant, Dual Superscreen, Driving Modes और Skyroof जैसे फीचर्स इस गाड़ी को सबसे अलग बनाते हैं।

महिंद्रा XUV700 इबॉनी एडिशन के Safety Feathers

महिंद्रा XUV700 इबॉनी एडिशन को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं इसके 7, Airbags। इसके साथ ही इसमें सुरक्षा के 360 डिग्री कैमरा तो मिल ही रहा है। वहीं, इसमें Advanced Driver-Assistance Systems की सुरक्षा दी गई है। इसमें सुरक्षा के लिए Disc Brakes, Electronic Parking Brake के साथ एक्सीडेंट का अलर्ट देने वाला Forward Collision Warning फीचर भी मिल रहा है। वहीं, सड़क पर सुरक्षा देने के लिए इसमें Autonomous Emergency Braking फीचर के साथ Lane Keep Assist जैसे खास सुरक्षा फीचर्स मिल रहे हैं।

Mahindra XUV700 Ebony Edition के वेरियंट और कीमत

महिंद्रा XUV700 इबॉनी एडिशन को मार्केट में 4 वेरियंट में पेश किया गया है। ये पेट्रोल और डीजल दोनों ही फ्यूल वेरियंट में मौजूद है। लेकिन इनकी कीमत अलग-अलग है। इस नए एडिशन के XUV700 Petrol MT वेरियंट की एक्स शोरुम कीमत 19.64 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके XUV700 Petrol AT वेरियंट के लिए 21.14 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके साथ ही महिन्द्रा की इस नई 7 सीटर कार के Mahindra XUV700 Diesel में MT मॉडल के लिए ग्राहक को 20.14 लाख रुपये चुकाने होंगे। वहीं, Diesel के AT वेरियंट के लिए 21.79 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत चुकानी पड़ेगी।

Mahindra XUV700 Ebony Edition के फीचर्स

फीचरमहिंद्रा XUV700 इबॉनी एडिशन
गियरबॉक्स6-स्पीड मैनुअल और 6 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
इंजन2.0 लीटर का mStallion पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिल रहा है।
डीजल की टॉर्कडीजल में 182 bhp और 420 Nm की टॉर्क देती है।
पेट्रोल की टॉर्कपेट्रोल में 197 bhp और 380 Nm की टॉर्क देती है।
पेट्रोल पावरपेट्रोल में 200 bhp और 380 Nm की पावर देती है।
डीजल पावरडीजल में 185 bhp से लेकर 450 Nm तक की पावर देती है।
माइलेजपेट्रोल में 200 bhp और 380 Nm की पावर देती है।
13 से 17.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

इस कार को बहुत जल्द डिलीवरी के लिए उतार दिया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026