---Advertisement---

सुपर से भी ऊपर का माइलेज देने वाली Hero Xtreme 125R बाइक हुई अपडेट, कंपनी ने जोड़े बेहद हाईटेक स्मार्ट फीचर्स

Hero Xtreme 125R : हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक को बड़े अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कंपनी ने कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। खरीदने वालों के लिए ये फायदे का सौदा हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2026 5:00 अपराह्न

Hero Xtreme 125R
Follow Us
---Advertisement---

Hero Xtreme 125R : हीरो की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल है में से एक हीरो एक्स्ट्रीम 125R  अब पहले से ज्यादा हाईटेक और स्मार्ट हो गई है। इसमें कंपनी ने कई बड़े अपडेट किए हैं। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है। हीरो एक्सट्रीम 125R एक स्पोर्टी 125cc बाइक है। ये स्पोर्टी लुक्स, बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। ऑफिस जाना हो या फिर फिल्ड वर्क करना हो ये मोटरसाइकिल बेहद आरामदायक है। स्टाइलिश होने के कारण ये यूथ को काफी पंसद आती है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके नए अपडेट फीचर्स के बारे में जरुर जानें।

Hero Xtreme 125R  बाइक को मिले नए स्मार्ट फीचर्स

हीरो एक्सट्रीम 125R में कंपनी ने मकैनिकल बदलाव ना करके टेक को पावरफुल बनाया है। इसमें कंपनी ने नए इलेक्ट्रॉनिक्स, सेफ्टी और एडवांस फीचर्स को जोड़ा है। कंपनी ने मोटरसाइकिल में 4.2-इंच की एलसीडी स्क्रीन को हटाकर अब इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले को जोड़ा है। इसे फोन से कनेक्ट करके , मैसेज, कॉल, मैप और अन्य नोटिफिकेशन को राइडर देख सकता है। जिसके कारण ये टीएफटी स्क्रीन बिल्कुल फोन की तरह ही काम करती है। टायर की हवा चेक करने के लिए कंपनी ने इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम को जोड़ा है। ये लॉन्ग राइड पर जाने वाले लोगों के लिए बेस्ट हैं। कंपनी पहली बार 125 सीसी सेगमेंट में डुअल-चैनल ABS को दे रही है। जिसके कारण तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने के बाद भी बाइक क्षति ग्रस्त नहीं होगी। हाईवे पर सेफ और आरामदायक राइड के लिए क्रूज कंट्रोल और राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है। इसमें मल्टीपल राइड मोड्स और पैनिक ब्रेक अलर्ट की सुविधा भी दी गई है।

हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक में मिल रहा पावरफुल इंजन लंबा माइलेज  सहित बहुत कुछ स्पेशल

Hero Xtreme 125R स्पेसिफिकेशन
इंजन124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूर्ड इलेक्ट्रॉनिक बैलेंसर टेक्नोलॉजी से लैस इंजन मिलता है।
पावर/टॉर्क11.55 PS की पावर और 10.5 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
ग्राउंड क्लीयरेंस180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस टूटे-फूटे रास्तों से बाइक को निकालता है।
ब्रेकफ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रेम ब्रेक मिलते हैं। ये एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और क्रूज कंट्रोल से लैस है।
गियरबॉक्स5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल रहे हैं।
माइलेज66 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
स्पीड100 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

 

हीरो एक्स्ट्रीम 125R बाइक की कीमत

हीरो एक्स्ट्रीम 125R बाइक में हुए अपडेट के बाद कीमत ेमं भई बदलाव हो गया है। इसकी शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 91500 हजार है वहीं, टॉप वेरियंट के लि ए 1.15 लाख के आस-पास की की मत चुकानी पड़ सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now