---Advertisement---

Renault Duster 7-Seater का पावरफुल इंजन राइडर को देगा नेकस्ट लेवल का मजा! जानें पैनोरमिक सनरूफ के साथ क्या मिल सकता है नया?

Renault Duster 7-Seater : रेनोल्ट डस्टर 7 सीटों के साथ जल्द पेश हो सकती है। लॉन्च होने से पहले इसकी लीक फीचर्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। यहां जानें गाड़ी में कंपनी क्या कुछ नया दे सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 29, 2026 5:14 अपराह्न

Renault Duster 7-Seater
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 7-Seater : रेनोल्ट डस्टर एक आरामदायक कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर जानी जाती है। इस गाड़ी को टूटे-फूटे रास्तों के साथ शहरों में भी चलाया जा सकता है।यह सड़क पर चलते हुए काफी मजबूत और सुरक्षित महसूस कराती है, जिससे ड्राइवर का कॉन्फिडेंस बढ़ता है। भारत में हर महीने इसकी 1500 के आस-पास यूनिट्स बिक जाती हैं। लेकिन अब कंपनी इसे 7 सीटों के साथ पेश करने जा रही है। खास बात ये है कि, इसमें पहली बार पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है।

Renault Duster 7-Seater  एसयूवी में क्या मिल सकता है नया?

नई रेनोल्ट डस्टर 7 सीटर कार को कंपनी 1.8-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटरों और बैटरी पैक मिल सकता है। जिसके कारण इस गाड़ी को पेट्रोल के साथ-साथ प्योर ईवी वर्जन में भी चलाया जा सकेगा। ये कार 26 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसका माइलेज , स्पीड और परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। इसे रेनॉल्ट के RGMP प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। जिसके कारण इससे ऑफ रोडिंग में भी चलाया जा सकेगा। कंपनी इसमें सबसे यूनिक फीचर्स बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट और ड्युअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दे सकती है। वहीं, सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS दे सकती है। इसमें कंपनी पावर्ड टेलगेट मिल सकते हैं।

रेनोल्ट डस्टर 7 सीटर  की अनुमानित कीमत और मुकाबला

अभी तक रेनोल्ट डस्टर 7 सीटर कार की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस गाड़ी को कंपनी 15 लाख से लेकर 25 लाख के आस-पास की अनुमानित कीमत में पेश कर सकती है। भारत में ये 7 सीटर एसयूवी साल 2027 तक पेश हो सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस जैसी गाड़ियों से होगा। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जून 29, 2026

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026