---Advertisement---

Royal Enfield Electric Bike नहीं चलता फिरता रोबोट होगी! संभावित रेंज के साथ ये स्मार्ट फीचर्स EV मार्केट में करेंगे कब्जा

Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में 10 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो सकती है। ये अपने प्रीमियम स्मार्ट फीचर्स के कारण चर्चा में बनी हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2026 6:43 अपराह्न

Royal Enfield Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Electric Bike :  युवा जनरेशन की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड की बाइक्स और बुलेट कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। यही कारण है कि, राइडर्स के बीच इसकी बहुत अच्छी डिमांड है। बीते साल कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल की थी। रॉयल एनफील्ड की भारत में 250cc से लेकर 750cc के इंजन में बाइक मौजूद हैं। इसकी रेट्रो, क्लासिक, बुलेट , क्रूजर , रोडस्टर जैसी मोटर साइकिल ऑफ और ऑन रोड खूब चलती हैं। बाइक के हर सेगमेंट में पैर जमाने वाली इस बाइक का अब इलेक्ट्रिक वर्जन  पेश होने वाला है।  रॉयल एनफिल्ड इलेक्ट्रिक बाइक भारत में 10 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो सकती है। कंपनी भारतीय मार्केट में इसे Flying Flea C6 नाम से पेश कर सकती है। इस बाइक का मुकाबला मार्केट में पहले से ही मौजूद Ola Roadster Pro, Tork Kratos R
, Ultraviolette F77 Mach 2 और Matter Aera से हो सकता है।

Royal Enfield Electric Bike  का लुक कैसा होगा?

पहली बार इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने जा रही रॉयल एनफिल्ड ने खास तरह की तैयारी की हुई है। खबरों की मानें को कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक मॉडर्न-रेट्रो लुक में हो सकती है। खबरों की माने को इसका लुक 1940 के दशक की ‘फ्लाइंग फ्ली’ बाइक की तरह हो सकता है। ये स्लिम और कॉम्पैक्ट मोटरसाइकिल बताई जा रही है। बाइक को विंटेज लुक देने के लिए कंपनी इसके फ्रंट में गर्डर फोर्क लगा सकती है। इंजन की जगह मैग्नीशियम से बनी बैटरी लगी हो सकती है। वहीं, सामने की तरफ गोल हेडलाइट और मिरर लगा हो सकता है। इसकी सिंगल सीट बेहद पतली हो सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक के लुक को यूनिक बनाने के लिए कंपनी इसमें बड़े अलॉय व्हील जोड़ सकती है। टैंक की जगह एक कर्वी स्टोरेज और वायरलेस चार्जिग मिल सकती है।

रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक से संभावित स्मार्ट फीचर्स

रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6 को स्मार्ट बनाने के लिए कंपनी कई सारे स्मार्ट फीचर्स जोड़ सकती है। इसमें 3.5-इंच का गोल कलर TFT टच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें इन बिल्ट गूगल मैप्स मिल सकता है। वहीं, वायरलेस चार्जिग की सुविधा मिल सकती है। इसे की-लेस बनाया जा सकता है। इसके साथ ही बाइक को कंट्रोल करने के लिए रिमोट की सुविधा भी मिल सकती है। राइडर रिमोट मोनिटरिंग के जरिए बाइक की लाइव लोकेशन देख सकता है। इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ प्राइवेसी छिपाने के लिए इन्कोग्निटो मोड मिल सकता है। राइडर अपनी पसंद के हिसाब से मोड को बदल सकता है।

रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक की संभावित बैटरी, रेंज और अन्य स्पेसिफिकेशन

Royal Enfield Electric Bike लीक स्पेसिफिकेशन
बैटरी और चार्जरॉयल एनफिल्ड की पहली Flying Flea C6 बाइक में 3.91 kWh की लिथियम-आयन बैटरी बैटरी मिल सकती है।
चार्ज होने में ढाई से तीन घंटे का समय लगा सकती है।
रेंज154 km की रेंज दे सकती है।
मोटर15.4 kW की मोटर मिल सकती है।
टॉप स्पीड115 kmph की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।
ब्रेकडिस्क ब्रेक मिल सकते हैं।
अनुमानित कीमत2.5 लाख से लेकर 4.5 लाख तक की अनुमानित कीमत में आ सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026

Renault Kwid Facelift 2026

जुलाई 6, 2026