---Advertisement---

Yamaha YZF R2 बाइक का इंजन ही नहीं स्मार्ट फीचर्स भी हैं सबसे हटकर, कीमत चौंका देगी

Yamaha YZF R2 : यामहा YZF R2 बाइक को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इसके फीचर्स राइडर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। ये एक पावरफुल इंजन से लैस स्पोट्स बाइक है। जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 27, 2026 6:34 अपराह्न

Yamaha YZF R2
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha YZF R2:  जापानी कंपनी यामहा ने अपनी एक और बेहद पावरफुल स्पोट्स बाइक को लॉन्च कर दिया है। यामहा YZF R2 मोटरसाइकिल एक प्योर स्पोट्स मोटरसाइकिल है। जिसमें पावरफुल इंजन के साथ स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। जो राइडर्स को नेक्स्ट लेवल का अनुभव देंगे। यामहा ने जैसे ही 27 अगस्त  2026 को इस बाइक को पेश किया वैसे ही ये अपने फीचर्स और कीमत के कारण चर्चाओं में आ गई।अगर आप भी इस मॉर्डन बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसके फीचर्स की पूरी डिटेल्स  ले लीजिए।

Yamaha YZF R2 बाइक का इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस

यमाहा YZF R2 बाइक में कंपनी ने 204cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर और 4-स्ट्रोक इंजन दिया है। ये 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है। कंपनी ने 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिए हैं। ये गाड़ी 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसमें 12 लीटर का पेट्रोल फ्यूल टैंक मिल रहा है। ये 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इसमें कंपनी ने स्ट्रीट, स्पोट्स और रेन जैसे तीन राइडिंग मोड दिए हैं। इसके दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक ड्यूल-चैनल ABS के साथ मिल रहे हैं।

यमाहा YZF R2 मोटरसाइकिल के स्मार्ट फीचर्स

यामहा ने अपनी इस नई बाइक में कई बेहतरीन और हाईटेक स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले मिल रही है। इससे स्मार्टफोन को कनेक्ट किया जा सकता है। इससे राइडर फोन के मैसेज, कॉल, बैटरी, लास्ट पार्किंग लोकेशन और बाइक खराब होते पार्ट का अलर्ट आते है। इसमें TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल रहा है। इससे स्क्रीन पर मैप देखा जा सकता है। इसमें स्ट्रीट और ट्रैक डबल डिस्प्ले मोड मिल रहे है। सेफ्टी के लिए कंपनी ने राइडर असिस्ट और सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। बिना क्लच दबाए गियर बदलने के लिए क्विक-शिफ्टर की खूबी मिल रही है। ये रेस ट्रैक के लिए एक बहुत ही अच्छा फीचर है।

यामहा की नई बाइक की कीमत और मुकाबला

यामहा YZF R2 बाइक की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 2 लाख 30 हजार 500 रुपए है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 2.53 लाख के आस-पास है। ये बाइक तीन वेरियंट में मौजूद है। मार्केट में इसका मुकाबला KTM RC 200, Suzuki Gixxer SF 250 और Bajaj Pulsar RS200 जैसी बाइक्स से है।  कंपनी ने 11000 की टोकन मनी देकर इसकी प्री-बुकिंग शुरु कर दी है। सिंतबर के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरु हो जाएगी।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now