---Advertisement---

Top 10 Luxury Cars Launched In 2023: BMW और Mercedes समेत इन कंपनियों ने मार्केट में उतारी ये दमदार प्रीमियम गाड़ियां

Top 10 Luxury Cars Launched In 2023: अगर आप लग्जरी कारों को पसंद करते हैं तो आपको एक बार इस साल लॉन्च हुई लग्जरी गाड़ियों की डिटेल जाननी चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 26, 2023 3:46 अपराह्न

Top 10 Luxury Cars Launched In 2023
Follow Us
---Advertisement---

Top 10 Luxury Cars Launched In 2023: साल 2023 अगले कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा। ये साल कारों के लिए काफी अच्छा रहा है। ऐसे में अगर आप लग्जरी कारों के शौकीन हैं तो आपको इस साल लॉन्च हुई लग्जरी कारों के बारे में जानना चाहिए। इसमें बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सिडीज और वोल्वो जैसी कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं। देखें डिटेल।

BMW 7 Series की डिटेल

BMW की इस सीरीज में कई प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 17800000 रुपये है। ये कार जनवरी 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी।

BMW i7 की जानकारी

इस लिस्ट में BMW कंपनी की एक और कार शामिल है। BMW i7 कार में काफी लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। ये कार जनवरी 2023 में आई थी। इसकी एक्सशोरूम कीमत 20300000 रुपये है।

BMW X1 भी है खास

इस सूची में BMW की X1 कार भी आती है। इसमें लग्जरी केबिन के साथ कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में FWD ड्राइव दिया गया है। इसमें शार्पर डिजाइन के साथ इसकी एक्सशोरूम कीमत 4890000 रुपये है।

BMW iX1 इलेक्ट्रिक कार

साल 2023 में BMW ने iX1 को भी लॉन्च किया था। ये इलेक्ट्रिक कार है और इसमें 66.4kwh की बैटरी पैक के साथ 440KM की रेंज का दावा किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 180KM की है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 6690000 रुपये है।

Audi Q8 E-Tron इलेक्ट्रिक कार

ऑडी की इस लग्जरी कार को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक दिए गए हैं। इसमें 200KM की टॉप स्पीड मिलती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 11370000 रुपये है।

Mercedes-Benz EQE है दमदार

मर्सिडीज की ये लग्जरी कार इस साल सितंबर में लॉन्च हुई थी। मर्सिडीज की ये कार इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें 550KM की रेंज मिलती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 13900000 रुपये है।

Mercedes-Benz GLC भी है बढ़िया

इस लिस्ट में मर्सिडीज की एक और कार शामिल है, जो कि इस साल लॉन्च हुई है। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 240KM है। इसमें कई सारे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्सशोरूम कीमत 7350000 रुपये है।

Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक कार

वोल्वो कंपनी की ये इलेक्ट्रिक लग्जरी कार है। ये कार 180KM की टॉप स्पीड देती है। इसमें कमाल के फीचर्स के साथ 530KM की रेंज मिलती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 6295000 रुपये है।

Audi Q3 Sportback है शानदार

ऑडी की ये प्रीमियम कार पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 220KM की टॉप स्पीड मिलती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 5297000 रुपये है।

Lexus RX है हाइब्रिड कार

लेक्सस कंपनी की इस प्रीमियम कार को इस साल लॉन्च किया गया था। ये कार हाइब्रिड इंजन के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 200KM से अधिक है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 9580000 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026