---Advertisement---

सिंगल चार्ज पर 665 किमी चलने वाली Tata Sierra EV को खरीदने के सबसे बड़े 5 फायदे, जानें कीमत

Tata Sierra EV : बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच क्या आप भी एक ऐसी कार तलाश रहे हैं जो आपकी जेब का खर्च बचाए और लग्जरी का अहसास दे तो टाटा मोटर्स की नई ‘टाटा सिएरा ईवी’ खरीद सकते हैं। ये सिंगल चार्ज में 665 किलोमीटर की धांसू रेंज देती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2026 1:15 अपराह्न

Tata Sierra EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra EV :  टाटा सिएरा कंपनी की सबसे ज्यादा लग्जरी और डिमांड वाली एसयूवी मानी जाती है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल फ्यूल वेरियंट में सबसे पहले पेश किया था। ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसका इलेक्ट्रिक वेरियंट अभी हालहि में 30 जून 2026 को लॉन्च किया गया है। टाटा सिएरा ईवी सिगल चार्ज पर 665 किमी तक की रेंज दे सकती है। अगर आप पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से परेशान हो चुके हैं तो इसकी 5 खूबियों को जानें।

Tata Sierra EV की बैटरी और लंबी रेंज

टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक कार को कंपनी ने 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया हुआ है। ये बैटरी 566 किमी से लेकर 665 किमी तक की रेंज दे सकती है। खबरों की मानें को सिएरा ईवी 1 से 2 रुपए प्रति किलोमीटर के खर्च पर चलती है।

टाटा सिएरा ईवी सुपरफास्ट चार्जर

टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार 120 kW DC फास्ट चार्जर से 15 मिनट में 250+ किमी की रेंज पर रीचार्ज हो सकती है। अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं तो ये गाड़ी अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

लाइफटाइम बैटरी वारंटी

कंपनी ने इस  कार की बैटरी की गारंटी लाइफटाइम यानी की 15 साल की दी हुई है। इसलिए ग्राहक को रीप्लेसमेंट का कोई डर नहीं रहता है।

कम मेंटेनेंस चार्ज और कीमत

टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक कार की मेंटेनेंस चार्ज भी बहुत ही कम है। ईवी में इंजन ना होने के कारण मेंटेनेंस का खर्च 70% तक कम हो सकता है। टाटा सिएरा की एक्स शोरुम कीमत 18.79 लाख के आस-पास है। ये कीमत इसके पेट्रोल-ऑटोमैटिक वेरिएंट के आस-पास ही है।

टाटा सिएरा ईवी कितनी सुरक्षित है?

इस गाड़ी को लेवल 2 ADAS के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। वहीं, तीन बड़ी स्क्रीन्स वाला डैशबोर्ड, 12 स्पीकर्स का दमदार साउंड सिस्टम,  पैनोरमिक सनरूफ और ऑटो-पार्किंग जैसे कई सारे एडवासं फीचर्स दिए गए हैं।  इसमें डुअल-मोटर AWD सेटअप दिया गया है। इससे ऑफरोडिंग की जा सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now