---Advertisement---

Toyota Crown Sport SUV: टोयोटा ने Crown Sport एसयूवी को किया रिवील, डिजाइन है एकदम प्रीमियम, लुक देख कह उठेंगे वाह!

Toyota Crown Sport SUV: ऑटो निर्माता टोयोटा ने हाल ही में क्राउन स्पोर्ट क्रोसओवर एसयूवी को रिवील किया है। जहां इस गाड़ी के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। इस गाड़ी को फिलहाल जापानी ऑटो बाजार में रिवील किया गया है। इस गाड़ी को 5 मीटर लंबाई और 2.7 मीटर के व्हीलबेस के साथ ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 11, 2023 7:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Toyota Crown Sport SUV: ऑटो निर्माता टोयोटा ने हाल ही में क्राउन स्पोर्ट क्रोसओवर एसयूवी को रिवील किया है। जहां इस गाड़ी के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। इस गाड़ी को फिलहाल जापानी ऑटो बाजार में रिवील किया गया है। इस गाड़ी को 5 मीटर लंबाई और 2.7 मीटर के व्हीलबेस के साथ पेश किया गया है। इसमें डिजाइन और इंजन के पैमाने पर क्या कुछ टोयोटा ने ऑफर किया है। इसी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

कैसा है गाड़ी का इंटीरियर और एक्सटीरियर

गाड़ी को प्रीमियम लुक देने के लिए इसके डैशबोर्ड पर लैदर और वुड़ का इस्तेमाल किया गया है। इसमें टोयोटा का लेटेस्ट साउंड रेग्यूलेटिंग सीलिंग टेक सिस्टम दिया गया है। इसका कैबिन रोड़ पर ड्राइविंग के दौरान बाहरी आवाज को आने से रोकता है। वहीं गाड़ी के एक्सटीरियर की बात करें तो फ्रंट में सी शेप में एलई़डी लाइट्स हेडलैंप दिए गए हैं। ग्रिल और मुख्य लाइट युनिट के बीच फॉक्स स्किड प्लेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें क्राउन ब्रांडिंग के साथ स्पोर्ट कनेक्टेड टेल लैंप प्रदान किए गए हैं।

Toyota Crown Sport SUV का इंजन

टोयोटा ने क्राउन स्पोर्ट एसयूवी के इंजन के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये गाड़ी 2.4 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन से लैस हो सकती है और साथ ही इसमें वेरिएंट के हिसाब से अलग अलग शक्ति प्रदान करने की क्षमता मिल सकती है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें कंपनी प्लग इन हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश कर सकती है।

लॉन्च को लेकर अपडेट

टोयोटा के द्वारा इस गाड़ी को जापान में पेश किया गया है। हालांकि उम्मीद की जा सकती है कि इस गाड़ी को निकट भविष्य में दूसरे बाजारों में भी पेश कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026

Leave a Comment