Triumph Tracker 400: आ गई धूल भरी सड़कों पर उड़ान भरने वाली बाइक, इंजन से लेकर लुक तक सब है एक नंबर

Triumph Tracker 400: ट्रायम्फ ट्रैकर 400 बाइक भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी गई है। ये अपने फीचर्स और लुक के कारण चर्चाओं में बनी हुई है। यहां जानें क्या नया मिल रहा है।

Triumph Tracker 400

Picture Credit: Google

Triumph Tracker 400 : ब्रिटेन की कंपनी ट्रांयम्फ ने भारत में एक और पावरफुल बाइक को लॉन्च कर दिया है। ट्रायम्फ ट्रैकर 400 बाइक के आते ही हर तरफ इसके फीचर्स की चर्चा होने लगी है। ओटो मार्केट में इस सुपरबाइक का मुकाबला Royal Enfield Classic 350, Bullet 350 और Yezdi Scrambler जैसी मोटरसाइकिलों से होगा। अगर आप किसी यूनिक लुक और पावरफुल इंजन वाली बाइक को खरीदना चाहते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Triumph Tracker 400 की ऑन रोड कीमत

ट्रायम्फ ट्रैकर 400 मोटर साइकिल की कीमत कुछ लोगों को महंगी लग सकती है। लेकिन इसके प्रीमियम फीचर्स देख किसी का भी मन करेगा। इस बाइक की ऑन रोड कीमत 280487 लाख से लेकर 285320 लाख तक है। वेरियंट, शहर और राज्य के हिसाब से ये कीमत भिन्न हो सकती है।

ट्रायम्फ ट्रैकर 400 बाइक का लुक

ट्रांयम्फ की इस नई बाइक की खूबियों पर नजर डालें तो इसमें कंपनी ने अर्बन फ्लैट-ट्रैकर के रुप में लॉन्च किया है। इसे हल्की ऑफ-रोडिंग में यूज किया जा सकता है। रेसिंग पसंद करने वालों के लिए ये अच्छा विकल्प है। इसका फ्लैट-ट्रैकर डिजाइन और बॉक्सी टैंक नए युवाओं को प्रभावित करने के लिए काफी है। सड़कों पर स्लाइडिंग करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।

ट्रायम्फ की नई बाइक का इंजन, माइलेज और अन्य स्पेसिफिकेशन

Triumph Tracker 400 स्पेसिफिकेशन
इंजन 349cc इंजन के साथ सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और 4-वाल्व DOHC इंजन से लैस है।
पावर 8750 rpm पर 40 PS की पावर को जनरेट करता है।
टॉर्क 7,500 rpm पर 32 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।
गियरबॉक्स 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ टॉर्क-असिस्ट क्लच वाले गियरबॉक्स मिल रहे हैं।
माइलेज 34 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।
154 किमी/घंटे की स्पूड से दौड़ सकती है।
स्मार्ट फीचर्स LCD-Analogue डिस्प्ले मिल रही है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से फोन के मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इससे मैप को भी देखा जा सकता है। सी टाइप मोबाइल चार्जिंग का विकल्प मिल रहा है।
ब्रेक डुअल-चैनल ABS के फिक्स डिस्क ब्रे मिलते हैं। इसके ब्रेक लीवर्स राइडर को थकने नहीं देते।
Exit mobile version