---Advertisement---

TVS Apache RTR 310 अग्रेसिव नेक्ड स्ट्रीटफाइटर डिजाइन के साथ ले सकती है ग्रैंड एंट्री, दिल जीत लेगा बाइक का ये फीचर!

TVS Apache RTR 310: दिग्गज दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस अपनी नई बाइक अपाचे आरटीआर 310 को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बाइक में शानदार डिजाइन के साथ अग्रेसिव लुक मिल सकता है। जानें कैसी हो सकती है इसकी इंजन डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 5, 2023 2:35 अपराह्न

TVS Apache RTR 310
Follow Us
---Advertisement---

TVS Apache RTR 310: देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी टीवीएस इन दिनों अपने नए दो पहिया वाहन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। टीवीएस जल्द ही अपने धांसू व्हीकल के साथ एंट्री करने वाला है। टीवीएस के नए दो पहिया वाहन का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 (TVS Apache RTR 310) में शानदार डिजाइन के साथ कमाल के फीचर्स मिल सकते हैं।

TVS Apache RTR 310 की संभावित खूबियां

टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 बाइक एक फुल फेयर्स स्पोर्ट डिजाइन और अग्रेसिव नेक्ड स्ट्रीटफाइटर लुक में आ सकती है। दावा किया जा रहा है कि इसका लुक डुकाटी स्ट्रीटफाइटर से थोड़ा मिलता-जुलता हो सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया जा सकता है। इसमें वाइड हैडलैंप के साथ स्प्लिट डिजाइन आ सकता है। वहीं, इसका रियर सेक्शन काफी शार्प हो सकता है।

टीवीएस की नई बाइक में होरिजॉन्टल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर टीएफटी यूनिट के साथ आ सकता है। इसमें टीवीएस ब्लूटूथ टेक कनेक्टिविटी फीचर दिया जा सकता है। अपकमिंग बाइक में 3 राइड मोड मिल सकते हैं। इसमें क्लच, स्लीपर और राइड मोड आ सकते हैं।

TVS Apache RTR 310 का अनुमानित पावरट्रेन

TVS Apache RTR 310 में 312.7cc का सिंगल सिलेंडर दिया जा सकता है। इतनी क्षमता पर ये 33.3bhp की पावर और 27.5nm का टॉर्क दे सकती है। इस बाइक के आगे वाले व्हील पर अप साइड डाउन फोर्क्स और रियर वाले व्हील पर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है। इसके दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और डबल चैनल के साथ एबीएस फीचर दिया जा सकता है।

फीचर्सTVS Apache RTR 310
इंजन312.7cc
ताकत33.3bhp
टॉर्क27.5nm
गियरबॉक्स6 स्पीड

टीवीएस की इस अपकमिंग बाइक की बुक 3100 रुपये के साथ शुरु हो चुकी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक अकाउंट और वेबसाइट पर बताया है कि ये बाइक 6 सितंबर 2023 को लॉन्च होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter

मई 5, 2026

2027 Hyundai Creta

मई 5, 2026

Honda City

मई 4, 2026

Tata Sierra EV

मई 4, 2026

Mahindra XUV7XO Hybrid

मई 3, 2026

Hero MotoCorp

मई 2, 2026