---Advertisement---

TVS Ntorq 125 Scooter को कंपनी ने बड़े अपडेट्स के साथ किया लॉन्च, जानें कितना बदल गया परफॉर्मेंस का किंग?

TVS Ntorq 125 Scooter: टीवीएस Ntorq 125 स्कूटर को कंपनी ने कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च कर दिया है। इसमें नए फीचर्स और कलर्स को जोड़ा गया है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा स्मार्ट बन गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 5:22 अपराह्न

TVS Ntorq 125 Scooter
Follow Us
---Advertisement---

TVS Ntorq 125 Scooter : देसी कंपनी टीवीएस का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्कूटर अब काफी बदल गया है। टीवीएस Ntorq 125 में कंपनी ने कुछ बड़े अपडेट किए हैं। ये भारत के टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में गिना जाता है। लेकिन अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि, अपडेट होने के बाद ये पहले से ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा। टीवीएस Ntorq 125 को नए कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। इसे रेस और डिस्क एडिशन में शामिल किया गया है। इसके कलर्स और ग्राफिक्स में बड़े बदलाव हुए हैं।

TVS Ntorq 125 Scooter  कितना बदला?

TVS Ntorq 125 स्कूटर को कंपनी ने ड्रिफ्ट ब्लू, इनफर्नो , रश ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और स्पीति व्हाइट कलर में पेश किया है। कंपनी ने इसके डिस्क वेरियंट में Reverse LCD फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा है। पहले ये टॉप वेरियंट में मिलता था। इसेक साथ ही फोन की कनेक्टिविटी को स्कूटर की स्मार्ट डिस्प्ले को जोड़ने के लिए TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर जोड़ दिया गया है। वहीं, इन स्कूटर्स में TVS i-Go असिस्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। ये बदलाव स्कूटर को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बना रहा है। ये रेसिंग ट्रेक जैसा लुक देगा। टीवीएस ने अपने सभी स्कूटर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना दिया है। यही सबसे बड़ा बदलाव है।

टीवी एस Ntorq 125 स्कूटर में कपंनी ने किसी भी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं।

TVS Ntorq 125स्पेसिफिकेशन
इंजन124.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 3-वाल्व FI इंजन मिल रहा है।
पाव/टॉर्क9.51 PS की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क को जनरेट करता है।
मोडईको और रेस मोड मिल रहे हैं।
स्पेशल फीचरi-Go इंटेलिजेंट स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम फ्यूल बचाने में मदद करता है।
स्पीड95 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है।
टायर12 इंच के ट्यूबलेस टायर मिल रहे हैं।
ब्रेकआगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं। ये सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।
फ्यूल टैंक5.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिल रहा है।
माइलेज50 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।

 

टीवीएस Ntorq 125 स्कूटर की नई कीमत

टीवीएस Ntorq 125 के डिस्क और रेस एडिशन की कीमतों में कंपनी ने कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। इन्हें 82500 से लेकर 87950 हजार के आस-पास की कीमत में पेश किया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026