---Advertisement---

Citroen eC3 X EV: पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों से जूझ रहे लोगों के लिए आ रही स्पेशल इलेक्ट्रिक कार! जानें लीक फीचर्स- कीमत

Citroen eC3 X EV: सिट्रोन eC3 X ईवी जल्द पेश हो सकती है. इसके लीक फीचर्स लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं. ये एक बजट फ्रेंडली कार बताई जा रही है. जिसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2026 4:29 अपराह्न

Citroen eC3 X EV
Follow Us
---Advertisement---

Citroen eC3 X EV: पेट्रोल- डीडल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों की मार झेल रहे लोगों के लिए बहुत जल्द मार्केट में एक बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार आ रही है. सिट्रोन eC3 X ईवी का कंपनी ने टीजर जब से जारी किया है. तब से ये लोगों का ध्यान खींच रही है. ये इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी-कूपे कार है. इसमें पीछे की तरफ एक स्टाइलिश ढलान वाली छत मिल रही है. जिसके कारण ये काफी यूनिक दिखती है. इसमें बड़े व्हील आर्चेस और मस्कुलर फ्रंट बम्पर मिल रहा है.  ये एक बजट फ्रेंडली कार है. जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं.

Citroen eC3 X EV की बैटरी, रेंज , परफॉर्मेंस और अन्य लीक फीचर्स

Citroen eC3 X EVस्पेसिफिकेशन
बैटरी29.2 kWh क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी मिल सकती है.
रेंज320 किलोमीटर रेंज मिल रही है.
चार्जरडीसी सुपर फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 10% से 80% चार्ज कर सकती है.
पावर और टॉर्क56.21 बीएचपी की पावर और 143 एनएम का टॉर्क दे सकती है.
स्पीड107 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ा सकते हैं.
स्पीड315 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है.
ब्रेकवेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक के साथ ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं.
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टमऑटोमैटिक रीजेनरेटिव ब्रेकिंग ब्रेक लगते ही बैटैरी को चार्ज करता है.Standard और Eco मोड  मिलने की उम्मीद है.
स्मार्ट फीचर्स10.25-इंच इंफोटेनमेंट एप्पल और एंड्रॉइड को सपोर्ट कर सकता है. माय-सिट्रोएन कनेक्ट के जरिए गाड़ी को कंट्रोल किया जा सकता है.
डिजिटल क्लस्टर डिजिटल क्लस्टर गाड़ी की रेंज, बैटरी सहित तमाम जरुरी जानकारी देता है.

 

सिट्रोन eC3 X इलेक्ट्रिक कार की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

Citroen eC3 X EV की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख से 14.00 लाख के आस-पास हो सकती है. इस गाड़ी का मुकाबला Tata Tiago EV से हो सकता है. ये इसी साल अगस्त से सितंबर के बीच में लॉन्च हो सकती है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now