TVS iQube Electric Scooter: सिर्फ 28 दिनों में मचा दिया तहलका, टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर फरवरी में बना नंबर वन; जानें जबरदस्त खूबियां

TVS iQube Electric Scooter: फरवरी 2026 के दौरान टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर ने ग्राहकों को दीवाना बनाया। इसमें मॉडर्न स्टाइल के साथ कई आधुनिक खूबियों को जोड़ा गया है।

TVS iQube Electric Scooter

Photo Credit: Google

TVS iQube Electric Scooter: फरवरी के महीने में लोगों ने जमकर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदें। आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 28 दिनों में टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर ने धाकड़ सेल दर्ज की और सभी मॉडलों को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का ताज पहन लिया। जी हां, टीवीएस मोटर्स इंडिया के अनुसार, फरवरी 2026 के दौरान 31600 यूनिट्स की बिक्री की। फरवरी में कुल दो पहिया वाहनों की सेल 111680 इकाईयों की रही। ऐसे में टीवीएस का जलवा देखने को मिला। कंपनी ने सालाना आधार पर लगभग 67 फीसदी का उछाल दर्ज किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का रहा।

TVS iQube Electric Scooter का मॉडर्न डिजाइन और फीचर्स

मशहूर दो पहिया वाहन कंपनी टीवीएस का आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टाइल के साथ खूबियों में भी काफी खास साबित होता है। टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर कम्यूटर सेगमेंट में काफी मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है। इसमें स्मार्ट एलईडी हेडलैंप के साथ डीआरएल मिलते हैं। साथ ही 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और एचएमआई कंट्रोल के तहत कई सुविधाएं दी गई हैं। टू व्हीलर पर पिलन बैकरेस्ट के साथ स्मार्टकनेक्ट सुविधा वाला डैशबोर्ड दिया गया है। कंपनी ने इसे 6 वेरिएंट के साथ उतारा है, ऐसे में ग्राहकों के पास अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्कूटर को चुनने का विकल्प मौजूद है।

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलती है धाकड़ रेंज

बता दें कि टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के एसटी वेरिएंट में सबसे बड़ी बैटरी 5.3kWh का विकल्प मिलता है। यह सिंगल चार्ज पर 212 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। यह 0 से 80 फीसदी चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का टाइम लेता है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है। कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर व्हील में हाइड्रोलिक सस्पेंशन दिया गया है। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ 12 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। साथ ही रिजेनरेटिव ब्रेकिंग का फीचर भी दिया गया है। कुल मिलाकर टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर एक भरोसमंद ऑप्शन साबित हो सकता है।

Exit mobile version