DNP India Hindi

TVS iQube: लंबी वारंटी, एडवांस स्मार्टनेस और रेंज का मास्टर है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार खरीद डाला तो लाइफ झींगा लाला

TVS iQube Electric Scooter

Picture Credit: Google

TVS iQube Electric Scooter: भारतीय कंपनी टीवीएस ने अभी हालहि में 1 जनवरी 2026 को अपना टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर  लॉन्च किया है। किफायती कीमत पर ये ज्यादा गारंटी , लंबी रेंज और भर-भरकर स्मार्ट फीचर्स दे रहा है। अगर आप भी बार-बार पेट्रोल डलवाते हुए तंग हो  गए हैं तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं। इसका लुक और फीचर्स आपको जरा भी निराश नहीं करेंगे।

TVS iQube Electric Scooter की ऑन रोड कीमत

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026 की ऑन रोड कीमत 1 लाख 20 हजार से आस -पास पड़ेगी। विभिन्न राज्यों और शहरों में  ये कीमत थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।

टीवीएस का नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल रही बड़ी बैटरी और लंबी रेंज

टीवीएस  ने अपने नए आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर में  2.2 kWh, 3.4 kWh और 5.1 kWh की पावरफुल बैटरी अलग-अलग वेरियंट के रुप में दी है। जो कि, 94 किमी, 100 किमी और 212 किमी तक की रेंज देने की क्षमता रखती हैं।  बैटरी वेरियंट के हिसाब से इनकी कीमत भी अलग है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। ये 82 किमी/घंटे की रफ्तार देता है।

5 साल की मिल रही वारंटी

टीवीएस ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की वारंटी को बढ़ा दिया है।पहले ये सिर्फ 3 साल थी लेकिन अब ये 5 साल हो गई है। जिससे ग्राहकों को सर्विस कराने में किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी।

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल रहे अनेक स्मार्ट फीचर्स

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से कई ज्यादा स्मार्ट बन गए है। इसमें कंपनी ने यूजर्स को मोबाइल जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। इसमें 7 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। यूजर अपनी इच्छा से डिस्प्ले बदल सकता है। टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ-साथ फोन के मैसेज, कॉल और नेविगेटन के अलर्ट देता है। इसके SmartXonnect ऐप में 100 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलेक्सा और वॉइस असिस्टेंस की सुविधा दी गई है। वहीं, सेफ्टी के लिए जियो फेंसिंग, एंटी थेफ्ट और लाइव ट्रैकिंग के साथ क्रैश और फॉल जैसे इमरजेंसी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ऊंचाई पर चढ़ने के लिए टीवीएस ने इसमें हिल होल्ड कंट्रोल का फीचर दिया है।

Exit mobile version