---Advertisement---

TVS M1-S Electric Maxi-Scooter: ओला के लिए बजी खतरे की घंटी! TVS ला रहा 150km की रेंज देने वाला खास स्कूटर, देखें लीक लुक-फीचर्स

TVS M1-S Electric Maxi-Scooter: देश की जानी-मानी कंपनी बहुत जल्द इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने जा रही है। M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर का मुकाबला ओला जैसी कंपनी से होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 27, 2025 3:05 अपराह्न

TVS M1-S Electric Maxi-Scooter
Follow Us
---Advertisement---

TVS M1-S Electric Maxi-Scooter: देसी कंपनी टीवीएस बहुत जल्द सिंगापुर के साथ मिलकर बनाया गया खास इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में पेश करने जा रही है। टीवीएस M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर की पहली झलक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया है। इस नए यूनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला से होने वाला है। खबरों की मानें तो पहले ये यूरोप की मार्केट में लॉन्च होगा। इसके बाद भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। भारत की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने सिंगापुर की ION Mobility कंपनी से हाथ मिलाया है। EICMA की इवेंट में इस मैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और फीचर्स को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

TVS M1-S Electric Maxi-Scooter की संभावित बैटरी और रेंज

M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी-स्कूटर का टीजर आ चुका है। जिसमें इसकी थोड़ी सी झलक दिखाई गई है। इसका लुक एयरोडायनामिक जैसा लग रहा है। इसके ऊपर एलईडी की लाइट्स लगी हुई हैं। इसे स्पोर्टी लुक में कंपनी पेश कर सकती है।

फ्रंट स्पोर्टी बाइक से मिलते- जुलते टीवीएस M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर की संभावित रेंज 150 km हो सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 105 kmph हो सकती है। इसमें 4.3 kWh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है। ये बैटरी 16.76 hp की पावर और 45 Nm की टॉर्क को जनरेट कर सकती है। इसमें बड़ी मगर सिंगल सीट दी जा सकती है। वहीं, 12.5kW की पावरफुल मोटर मिल सकती है।

टीवीएस M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर के अनुमानित स्मार्ट फीचर्स और कीमत

टीवीएस के अपकमिंग M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर में कई सारे स्मार्ट फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।बिल्ट-इन टर्न इंडिकेटर्स के साथ 7 इंच की TFT स्क्रीन मिल सकती है। यूजर अपने स्मार्टफोन के नोटिफिक्शन इस स्क्रीन पर देख सकता है। वहीं, बैटरी और मैप भी इसी की मदद से देखे जा सकते हैं। राइटर म्यूजिक भी इस डिजिटल टीएफटी स्क्रीन से कंट्रोल कर सकता है। M1-S इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर की संभावित कीमत देढ़ से 2 लाख के बीच में हो सकती है। भारत में ये कब और कितनी कीमत में पेश होगा , इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानाकरी मौजूद नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026