---Advertisement---

TVS NTorq 150: लड़कियों के लिए क्यों बेस्ट है ये स्कूटी? माइलेज, स्मार्टनेस और इंजन के साथ लुक देख तुरंत खरीदने का करेगा मन

TVS NTorq 150: टीवीएस एनटॉर्क 150 स्कूटर एक नहीं अनेक खूबियों से लैस है। इसके फीचर्स लोगों को काफी प्रभावित करते हैं। ये बहुत अच्छा माइलेज भी देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 29, 2026 3:59 अपराह्न

TVS NTorq 150
Follow Us
---Advertisement---

TVS NTorq 150: अगर आप कोई स्कूटी या फिर स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो टीवीएस एनटॉर्क 150 के बारे में जरुर जान लें। वैसे तो इसे लड़की और लड़के सभी चला सकते हैं। लेकिन फीमेल के लिए ये एक अच्छी स्कूटी मानी जाती है। इसका कारण स्मार्ट फीचर्स , स्पीड और उम्मीद से ज्यादा माइलेज है। इसमें सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है।  TVS NTorq 150 स्कूटर को  4 सितबंर 2025 को लॉन्च किया गया था।

TVS NTorq 150 स्कूटर की ऑन रोड कीमत

टीवीएस एनटॉर्क 150 स्कूटर की ऑनरोड कीमत 1.30 लाख से लेकर 1.43 लाख के आस-पास है। वहीं , इसका टॉप वेरियंट 1,18,400 लाख के आस-पास आता है। जब से ये स्कूटर लॉन्च हुआ है तब से Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 स्कूटर को कड़ी टक्कर दे रहा है।

टीवीएस एनटॉर्क 150 स्कूटी का इंजन और माइलेज

टीवीएस के इस नव नवेले स्कूटर में 149.7 CC का एयर-कूल्ड , 3-वाल्व इंजन मिलता है। ये
13.2 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं, टीवीएस एनटॉर्क 150 की टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा तक जा सकती है। पेट्रोल से चलने वाला ये स्कूटर 40 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है। वहीं, इसमें 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें सामान रखने के लिए 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।

टीवीएस दे रह भर-भरकर स्मार्ट फीचर्स

टीवीएस एनटॉर्क 150 स्कूटर का टॉप वेरियंट एक नहीं बल्कि कई सारे स्मार्ट फीचर्स से लैस है।टीवीएस का ये स्कूटर TVS SmartXonnect ऐप से कनेक्ट होकर चलता है। जिसकी मदद से फोन वाली चीजें इसकी स्मार्ट स्क्रीन पर दिखाता है। इससे मैसेज, कॉल, मैप, नोटिफिकेशनल और एलेक्सा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसका TFT और LCD डिस्प्ले फुली डिजिटल कलर के साथ आता है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से चलता है।

लुक और कलर

इसमे रेस और स्ट्रीट दो राइडिंग मोड दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। टीवीएस के इस स्कूटर को सबसे ज्यादा स्टाइलिश क्वाड-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी टेललाइट्स बनाते है। स्कूटर को स्पोर्टी और अग्रेसिव बनाया गया है।ये स्कूटर नाइट्रो ग्रीन, रेसिंग रेड, स्टील्थ सिल्वर और टर्बो ब्लू कलर में मौजूद है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026