---Advertisement---

TVS Orbiter V1 : टीवीएस ने लॉन्च किया स्मार्टफोन से भी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, चोरी होने से लेकर एक्सीडेंट तक की देगा जानकारी

TVS Orbiter V1 : टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया है। इसके फीचर्स लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। बजट में ये बहुत अच्छा विकल्प है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 12, 2026 3:16 अपराह्न

TVS Orbiter V1
Follow Us
---Advertisement---

TVS Orbiter V1 :  देश की जानी-मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने एक बहुत ही शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खूबी इसके स्मार्ट फीचर्स हैं। जो एक्सीडेंट से लेकर चोरी होने तक की जानकारी देते हैं। इसके साथ ही इसकी कीमत स्मार्टफोन से भी कम है। ये सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया जा रहा है।

TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 49999 हजार रुपए है। ये प्राइज ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ के साथ ही है। वहीं, अगर आप बैटरी सहित इसे लेना चाहते हैं तो ये ऑन रोड लगभग 1 लाख 6 हजार के आस-पास पड़ेगा। अगर बैटरी सब्सक्रिप्शन के साथ इसे खरीदा जाता है तो ग्राहक को हर महीने 862 रुपए कंपनी को देने होंगे।

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 Electric Scooter   के स्मार्ट फीचर्स

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 ईवी में एंटी-थेफ्ट सिस्टम दिया गया है।अगर कोई स्कूटर को हिलाने की कोशिश करता है तो ये तुरंत आवाज करने लगता है। इसके साथ ही ये पहियो को लॉक देता है। इतना ही नहीं ग्राहक को स्मार्टफोन में लाइव ट्रैकिंग की भी खासियत देता है। जीपीएस के द्वारा खोए हुए ईवी का पता लगाया जा सकता है।

TVS के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज  और स्पीड

TVS Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिल रही है। पानी और धूल से बचाने के लिए IP67 की रेटिंग मिल रही है। इस ईवी के साथ पोर्टेबल होम चार्जर मिलता है। जो ढाई घंटे में स्कूटर का चार्ज कर देता है। ये सिंगल चार्जिंग पर 86 किमी की रेंज दे सकता है। वहीं, 68 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। इसमें ईको और पावर राइडिंग मोड मिल रहे हैं।

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इन ईवी को देगा मार्केट में टक्कर

इस दो पहिया ईवी का मुकाबला Ola Electric S1 X, Bajaj Chetak , Ather Rizta और Hero Vida V2 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now