Two Wheeler Sales February 2026: फरवरी में भी कायम रहा Hero MotoCorp का दबदबा, स्प्लेंडर और डेस्टिनी ने लूटे ग्राहक; पीछे छूट गए TVS और Bajaj

Two Wheeler Sales February 2026: पिछले महीने टू व्हीलर मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प का अच्छा दबदबा रहा। हीरो मोटोकॉर्प ने जमकर अपने वाहनों को बेचा और टीवीएस के साथ बजाज को भी पीछे छोड़ दिया।

Two Wheeler Sales February 2026

Photo Credit: Google

Two Wheeler Sales February 2026: मार्च की शुरुआत के साथ ही कई वाहन कंपनियों ने अपनी बिक्री की रिपोर्ट साझा करनी स्टार्ट कर दी है। ऐसे में हर बार की तरह ही फरवरी 2026 में भी हीरो मोटोकॉर्प दो पहिया वाहन कंपनी ने जमकर अपने वाहन बेचे। ऐसे में पुराना रिकॉर्ड अभी भी हीरो मोटोकॉर्प के नाम दर्ज है। भारतीय ग्राहकों ने अपना भरोसा एक बार फिर हीरो पर दिखाया और स्प्लेंडर और डेस्टिनी जैसे पॉपुलर वाहनों को जमकर खरीदा। ऐसे में टीवीएस और बजाज ऑटो को एक बार फिर झटका लगा।

Two Wheeler Sales February 2026 में हीरो मोटोकॉर्प ने फिर दिखाया दम

हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, फरवरी 2026 के दौरान कंपनी ने 558216 यूनिट्स की सेल की। जबकि फरवरी 2025 में यही आंकड़ा 388068 इकाईयों का था। ऐसे में कंपनी की सेल में लगभग 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बीते महीने 499756 यूनिट्स मोटरसाइकिलों की सेल हुई। जबकि स्कूटर्स की बिक्री 58460 यूनिट रही। कंपनी ने कुल बिक्री की 516968 यूनिट्स को घरेलू बाजार में बेचा। जबकि 41248 यूनिट्स का निर्यात किया।

वहीं, फरवरी 2026 के दौरान टीवीएस ने 507862 यूनिट्स की सेल की। जबकि फरवरी 2025 के दौरान यह आंकड़ा 391889 यूनिट्स का था। ऐसे में टीवीएस ने एक साल में लगभग 30 फीसदी अधिक बिक्री दर्ज की। उधर, बजाज ने इस समय में 186164 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी 2025 में 146138 यूनिट्स को बेचा था। ऐसे में कंपनी की बिक्री में लगभग 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मगर दोनों कंपनियों की सेल हीरो मोटोकॉर्प से पीछे रह गई।

दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी 2026 में इन मॉडलों का रहा दबदबा

फरवरी 2026 की सेल ने बता दिया कि हीरो मोटोकॉर्प पर आज भी लोगों को अटूट भरोसा है। ऐसे में लोगों ने जमकर कंपनी की लोकप्रिय बाइक्स स्प्लेंडर और शाइन साथ ही फेमस स्कूटर डेस्टिनी को खरीदा। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा, ‘आगे भी इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस रहेगा। विशेष रूप से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में काम किया जाएगा। निर्यात बाजारों में विस्तार के साथ हीरो वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने की योजना बना रही है। कुल मिलाकर, फरवरी 2026 का प्रदर्शन कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है।’

Exit mobile version