---Advertisement---

Upcoming Bikes in India 2025: KTM 390 Adventure और Hero Xpulse 210 समेत ये 3 बाइक मचाएंगी धमाल, तुरंत जानें खास डिटेल

Upcoming Bikes in India 2025: साल 2025 में KTM 390 Adventure के साथ इन सभी मोटरसाइकिलों का जलवा देखने को मिल सकता है। यहां जानिए इनकी लीक जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 24, 2024 8:45 पूर्वाह्न

Upcoming Bikes in India 2025
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Bikes in India 2025: अगले साल कई नई मोटरसाइकिलें अपनी खूबियों की वजह से लोगों को दीवाना बनाएंगी। अगर आप साल 2025 में भारत में आने वाली बाइक के बारे में जानना चाहते हैं तो एकदम सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में आपको Upcoming Bikes की अच्छी जानकारी मिल जाएगी। इसमें कई बड़ी कंपनियों की मोटरसाइकिलों के नाम सम्मिलित हैं। KTM 390 Adventure, KTM 390 Adventure X, Hero Xpulse 210, Kawasaki KLX 230 और Royal Enfield Classic 650। चलिए नीचे खबर में इनकी संभावित खासियतों के बारे में जानते हैं।

Upcoming Bikes in India 2025 में KTM 390 Adventure बाइक की डिटेल

मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी केटीएम का नाम Upcoming Bikes in India 2025 की लिस्ट में आता है। KTM 390 Adventure बाइक में काफी आकर्षक डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। इस बाइक का 2024 का मॉडल अभी मार्केट में मौजूद है। मगर इसके नए मॉडल में काफी खास फीचर्स दिए जा सकते है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल के साथ 399सीसी का इंजन आ सकता है। इसकी कीमत 4.30 लाख रुपये एक्सशोरुम हो सकती है। यह बाइक जनवरी 2025 में एंट्री ले सकती है। हालांकि, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

KTM 390 Adventure X Upcoming Bikes in India 2025 की लीक जानकारी

दिग्गज बाइक निर्माता केटीएम की KTM 390 Adventure X बाइक भी Upcoming Bikes in India 2025 की सूची में शामिल है। इस बाइक को पहले से ज्यादा दमदार बनाकर पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मोटरसाइकिल में सुपर बाइक की तरह इंजन मिल सकता है। यह बाइक जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकती है। मगर फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

Hero Xpulse 210 की अनुमानित खूबियां

Hero Xpulse 210 मोटरसाइकिल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हीरो की Upcoming Bikes की लिस्ट में इसे सबसे ऊपर रखा गया है। इसमें 210सीसी का जानदार इंजन और 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसकी स्टाइलिंग मौजूदा बाइक से बेहतर होगी। इसे 1.50 लाख रुपये के दाम पर फरवरी 2025 तक उतारा जा सकता है। कंपनी ने इसकी कोेई जानकारी साझा नहीं की है।

Kawasaki KLX 230 की संभावित डिटेल्स

साल 2025 में Kawasaki KLX 230 बाइक भी इंडियन मार्केट में धमाका कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बाइक में 233सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। कावासाकी इसमें शानदार डिजाइन और फीचर्स दे सकती है। इस मोटरसाइकिल को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 2.50 लाख रुपये हो सकती है। कावासाकी ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

Royal Enfield Classic 650 की लीक खासियत

भारतीय बाइक बाजार में Royal Enfield Classic 650 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, इस बाइक 648सीसी का शानदार इंजन मिलने की संभावना है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल के साथ 14.8 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिल सकती है। कंपनी इस बाइक को 3.40 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत पर उतार सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह बाइक मार्च 2025 तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

इन Upcoming Bikes के लिए करें इंतजार

अगर आप इन सभी Upcoming Bikes की ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहें। यह सभी बाइक अपनी-अपनी खास खूबियों के दम पर अलग पहचान बना सकती है। फिलहाल ऊपर दी गई जानकारी संभावित है। ऐसे में इनकी आधिकारिक सूचना के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026